पूरी तरह से स्वस्थ हैं दलाई लामा, प्रोस्टेट कैंसर होने की खबर झूठी
धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें कोई भी बीमारी नहीं है। तिब्बत की निर्वासित सरकार की ओर से एक बयान जारी कर बुधवार को इस बात की पुष्टि की गई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि दलाई लामा के स्वास्थ्य को लेकर आ रही सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से गलत हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को मीडिया में खबरें आई थीं कि दलाई लामा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं।

अमेरिका में चल रहा है इलाज
तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रवक्ता सोनम डागपो ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। दलाई लामा का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है और उनके सभी प्रोग्राम्स पहले की तरह ही हैं। मीडिया में उनकी हेल्थ को लेकर आ रही सभी खबरें झूठी हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है। मंगलवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 14वें दलाई लामा प्रोस्टेट कैंसर से गुजर रहे हैं और अमेरिका में पिछले दो वर्षों से उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा था कि उनका कैंसर लास्ट स्टेज में हैं और चीन की सरकार को भी इस बात की जानकारी है। वहीं रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत सरकार को पिछले एक वर्ष से दलाई लामा की तबियत के बारे में मालूम है।












Click it and Unblock the Notifications