डोनाल्ड ट्रंप को महिला ने दिखाई मिडिल फिंगर, भुगतना पड़ा खामियाजा

वॉशिंगटन। अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला गोल्फ कोर्स की तरफ जा रहा था, तभी एक महिला ने मिडिल फिंगर दिखा दी। जूली ब्रिस्कमैन नामक महिला को इस हरकत के लिए उन्हें सजा मिली है। ट्रंप के काफिले को मिडिल फिंगर दिखाने के कारण ब्रिस्कमैन नौकरी से निकाल दिया गया है।

 ट्रंप को महीला ने दिखाई मिडिल फिंगर, गंवानी पड़ी नौकरी

काफिले के दौरान कार में बैठे व्हाइट हाउस के फोटो जर्नलिस्ट ब्रेंडन स्मियालोस्की ने तुरंत इस फोटो को अपने कैमरे में कैद कर ली। ब्रिस्कमैन जब सड़क पर साइक्लिंग कर रही थी, उसके बगल में से डोनाल्ड ट्रंप के कारों का काफिला निकला और उसी वक्त ब्रिस्केमैन ने अपनी मिडिल फिंगर उठा दी। तभी पीछे वाली कार में आ रहे फोटोग्राफर स्मियालोस्की ने ब्रिस्कमैन की तस्वीर खींच ली।

28 अक्टूबर को ली गई इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फोटोग्राफर स्मियालोस्की ने कहा, 'मैं हमेशा मेरा कैमरा ऑन रखता हूं। आपको नहीं पता, किस वक्त क्या दिख जाए। आपको नहीं पता, किस वक्त क्या हो जाए।' यह तस्वीर मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होने के तीन बाद जूली ब्रिस्कमैन को नौकरी से निकाल दिया गया। मार्केटिंग ऑफिसर ने ब्रिस्कमैन को कहा कि आपको निकलना होगा। हम आपको खुद से अलग कर रहे हैं।

बता दें कि ब्रिस्कमैन जिस कंपनी के लिए काम करती है वह अमेरिकी सरकार और सेना के लिए काम करती है। सोशल मीडिया पर अभी यह तस्वीर ट्रैंड कर रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+