जापान एयरलाइंस पर हुआ साइबर अटैक, फ्लाइट हुईं लेट, टिकटों की बिक्री पर लगाई रोक
Cyber attack on Japan Airlines: जापान एयरलाइंस गुरुवार को सुबह साइबर हमले का शिकार हो गई। जिसके कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों में देरी हुई और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एयरलाइन के सर्वर पर ये हमला जापानी समयानुसार सुबह 7:24 बजे हुआ। जिससे एयरलाइंस की आंतरिक और बाहरी दोनों परिचालन बाधित हो गया।
जापान एयरलाइंस अपने सिस्टम को बहाल करने और अपने संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए जुटी हुई है। जापान एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा "हमने स्थिति की गंभीरता को समझा है और सिस्टम को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। एयरलाइंस ने ये भी बताया कि साइबर अटैक के कारण सिस्टम में खराबी पैदा करने वाले राउटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

एयरलाइन बताया इस साइबर अटैक के बाद फ्लाट्स की बुकिंग बंद कर दी है और उसका मोबाइल ऐप अस्थायी रूप से डिसेबल कर दिया गया है। जापान की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस पर ये साइबर हमला वहां के समय के अनुसार सुबह 7:24 पर हुआ।
खास बात ये है कि जापान एयरलाइंस की प्रतिद्वंद्वी जापानी एयरलाइन एएनए होल्डिंग्स ने अपने सिस्टम पर साइबर हमले से इनकार किया है। एनए होल्डिंग्सस की फ्लाइटों का संचानल बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। कंपनी ने अपने बयान में ये कहा कि हमारी सभी उड़ानें और सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहा है।
बता दें कुछ दिन पहले अमेरिका की एक एयरलाइंस ने भी तकनीकी समस्या के कारण अपनी सभी उड़ाने लगभग एक घंटे तक रोके रखी थी।। जिससे बड़ी संख्या में यात्री परेशान हुए थे। फ्लाइट में देरी की वजह से एयरपोर्ट पर भारी भीड़-भाड़ हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications