पेरू में हिंसक प्रदर्शन में 17 लोगों की मौत के बाद लगा कर्फ्यू
पेरू में पूर्व राष्ट्रपति की रिहाई की मांग को लेकर हुई हिंसा में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यहां सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू तीन दिनों के लिए रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक के लिए लगाया गया है।

पेरू में हिंसा के बाद कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। पेरू में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कर्फ्यू का ऐलान किया है। गौर करने वाली बात है कि पिछले हफ्ते भड़की हिंसा के बाद 17 लोगों की मौत हो गई थी। पेरू में जो कर्फ्यू लगाया गया है वह रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक लगा रहेगा। यह कर्फ्य़ू 3 दिन तक चलेगा। बता दें कि दक्षिणी पेरू में हुई हिंसा में 17 लोगों की मौत हो गई थी।
देश के मानवाधिकार अधिकारी ने बताया कि जल्द चुनाव की मांग और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पेद्रो कैस्टिली कि रिहाई की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिंसा हुई थी। यह हिंसा जुलियाका शहर में हुई थी। इस हिंसा में 68 लोग घायल भी हुए थे। देश के स्वास्थ्य मंत्री हेनरी रेबाजा ने बताया कि मरने वालों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने अबतक कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो को 18 महीने की सजा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications