चीन के 70 शहरों पर संकट, Heatwave का अलर्ट जारी, वैश्विक औसत से भी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है तापमान

बीजिंग, 25 जुलाई: यूरोप भीषण गर्मी की चपेट में आ चुका है और सारे पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अमेरिका में अत्यधिक तापमान की वजह से जंगलों में आग लगी है। अब चीन में बहुत ही ज्यादा तापमान की वजह से कोहराम मचने की आशंका पैदा हो गई है। चीन की सरकार ने अत्यधिक तापमान को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसकी चपेट में करीब 70 शहर आ सकते हैं, और सैकड़ों ऐसे शहर हैं, जहां गर्मी के चलते लोग बेदम हो सकते हैं। चीन के हुक्कमरानों की नींद इसलिए उड़ गई है, क्योंकि मौसम विभाग का कहना है कि चीन में जिस तेजी से तापमान बढ़ना शुरू हुआ है, वह दुनिया के औसत से कहीं ज्यादा है।

चीन के 70 शहरों के लिए अगला 10 दिन भारी

चीन के 70 शहरों के लिए अगला 10 दिन भारी

इस साल धरती का बहुत बड़ा हिस्सा भयानक गर्मी की चपेट में है। यूरोप में इसने कहर बरपाना शुरू किया और यूनाइडेट किंगडम से लेकर कई देशों में तापमान रिकॉर्ड स्तर को छू चुका है। लगभग उसी दौरान उत्तरी अमेरिका में अटलांटिक महासागर के इलाकों में भी अत्यधिक तापमान का अलर्ट जारी किया गया। अब सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपने करीब 70 शहरों के लिए अत्यधिक तापमान का अलर्ट जारी किया है। चीन के मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक चीन के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का अनुभव होने वाला है।

जंगलों में आग लगने की चेतावनी जारी

जंगलों में आग लगने की चेतावनी जारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के मौसम विभाग के मुताबिक जिन शहरों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की गई है, वहां तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर चला जाएगा। लेकिन, चीन के 393 और शहरों में भी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है, जहां लोग इस मौसम में भी 35 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक तापमान झेलने को मजबूर होंगे। उधर बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन की सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर यह चेतावनी भी जारी की है कि एक्सट्रीम हीट की स्थिति के चलते जंगलों में आग लग सकती है, जैसा कि इन दिनों अमेरिका के कुछ इलाकों में भी देखा जा रहा है।

चीन में तापमान के सारे रिकॉर्ड टूटने शुरू

चीन में तापमान के सारे रिकॉर्ड टूटने शुरू

चीन में यह इस महीने में दूसरी बार लू का प्रकोप शुरू हुआ है। रविवार को चीन में 1961 के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। झेजिआंग और फुजिआन प्रांतों के कम से कम 13 मौसम केंद्रों में स्थानीय तापमान का अबतक का सारा रिकॉर्ड टूट चुका है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के दक्षिण-पूर्व में स्थित झेजिआंग के कुछ शहरों में भयानक तापमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रांत में जुलाई के मौसम में आम तौर पर तापमान 20 डिग्री या उससे थोड़ा ज्यादा रहता है। लेकिन, इस साल सरकार इसके 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दे रही है।

वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है चीन का तापमान

वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है चीन का तापमान

वैज्ञानिक मौसम के इस तरह का कहर बढ़ने के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार मान रहे हैं। उनके मुताबिक अगर वैश्विक तापमान में इसी तरह से वृद्धि होती रही तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। लेकिन, चीन में कोहराम इस वजह से मच गया है कि वहां जो तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वह वैश्विक औसत से भी कहीं ज्यादा तेजी से हो रही है। ऐसे में ताजा हीटवेव ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

शनिवार को 'सबसे ज्यादा गर्म' दिन के रूप में चिह्नित किया

शनिवार को 'सबसे ज्यादा गर्म' दिन के रूप में चिह्नित किया

शनिवार को चीन के पारंपरिक कैलेंडर पर 'सबसे ज्यादा गर्म' दिन के रूप में चिह्नित किया गया, जिसे लंबे समय से साल के सबसे गर्म समय के रूप में मान्यता मिली हुई है। चीन में तापमान के रिकॉर्ड रखने का सिलसिला 1873 से शुरू हुआ है और इस महीने कि शुरआत में शंघाई में हवा का सबसे अधिक तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (तस्वीरें सौजन्य: ट्विटर वीडियो)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+