अपनी चौथी शादी से परेशान 'क्रिएचर 3डी' फेम एक्टर! बिपाशा बसु संग स्क्रीन पर किया था रोमांस

इस्लामाबाद, 31 मई। फिल्म स्टार किसी भी देश के हों कॉन्ट्रोवर्सी साए की तरह सितारों के पीछे-पीछे लगी रहती है। बॉलीवुड स्टार्स के बारे में तो हम अक्सर पढ़ते सुनते रहते हैं लेकिन पाकिस्तान के एक्टर और एक्टर्स भी इस मामले में कम नहीं है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग फिल्म 'क्रिएचर 3डी' में नजर आ चुके पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास के साथ इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अपनी शादी की खबरों लेकर सुर्खियों में रहने वाले इमरान फिलहाल अपनी चौथी शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं।

अपनी चौथी शादी से परेशान एक्टर

अपनी चौथी शादी से परेशान एक्टर

पाकिस्तान की सोशल मीडिया और क्लिक बेट खबरों से एक्टर इमरान अब्बास काफी परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि हर कोई उनकी को-स्टार्स से उनकी शादी करवाने में लगा हुआ है। इमरान अब्बास शादी की फेक खबरों से इतने परेशान हो गए हैं कि उन्हें अब खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर ऐसे दावों का खंडन करना पड़ा है। इतना ही नहीं उनकी चौथी शादी का दावा करने वाले मीडिया और ब्लॉगर्स को भी उन्होंने झाड़ लगाई है।

इमरान अब्बास ने शेयर किया पोस्ट

इमरान अब्बास ने शेयर किया पोस्ट

एक्टर इमरान अब्बास ने अपने इंस्टास्टोरी में एक कोलार्ज फोटो शेयर किया है जिसमें वह अपनी को-स्टार्स के साथ नजर आ रही हैं। इमरान ने कैप्शन में लिखा, 'अलीजेह शाह, सबनूर, उशना और उर्वा, जनवरी से लेकर अब तक ये मेरी चौथी शादी हो गई है। इन ब्लॉगर्स को कोई और काम नहीं है क्या? या ये ये समझते हैं कि मुझे कोई और काम नहीं है?'

क्या कोई एक्शन ले सकते हैं?

क्या कोई एक्शन ले सकते हैं?

इमरान अब्बास यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, क्या हम ऐसे ब्लॉगर्स और क्लिकबेटर्स के खिलाफ कोई एक्शन ले सकते हैं? किसी महिला का नाम उनके को-स्टार या दोस्त के साथ जोड़ना बेहद शर्मनाक बात होती है। मैं सभी से गुजारिश करूंगा कि प्लीज ऐसे यूट्यूबर्स, ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया पेजों को फॉलो ना करें, अनसब्सक्राइब कर दें और उन्हें उन्हीं का स्वाद चखाएं ।

को-स्टार ने भी किया सपोर्ट

को-स्टार ने भी किया सपोर्ट

इमरान अब्बास की पोस्ट को उनकी को-स्टार उशना शाह ने भी अपनी इंस्टास्टोरी में शेयर किया है। उन्होंने एक्टर की बातों का समर्थन करते हुए लिखा, कभी-कभी इन खबरों को हंसकर टाल देते हैं। कभी-कभी यह हमारे लिए फनी नहीं होतीं। ऐसी खबरें व्हाट्सऐप ग्रुप्स के जरिए हमारे घर वालों तक पहुंचती हैं और फिर काफी शर्मिंदगी होती है। क्या आप ऐसा करना बंद करेंगे?

यह भी पढ़ें: UAE गोल्डन वीजा पाने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर बने संजय दत्त, जानिए क्यों दिया जाता है ये सम्मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+