कोरोना का तांड़व जारी ,अमेरिका में पिछले 24 घंटे में Covid 19 से 1330 लोगों की मौत

वॉशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना की सबसे खतरनाक मार झेल रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड 19 से 1330 मौतें दर्ज की गईं। ये आंकड़ा जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी टैली द्वारा जारी किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका दूसरे देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है लेकिन यह वायरस कहां से आया यह समझाने की जिम्मेदारी चीन की है, बता दें कि कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष पर बना हुआ है। उसने स्‍पेन और इटली को पीछे कर द‍िया है।

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में Covid 19 से 1330 लोगों की मौत

गौरतलब है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता का कारण बना हुआ है। लॉकडाउन की अवधि पूरी होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हजार के पार जाना सरकार के लिए बड़ी समस्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 26,917 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए, जबकि इसी दौरान 47 लोगों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि अब तक 5913 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कही ये बात

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा था कि ऐसा कोई साक्ष्य या स्टडी नहीं है जो ये साबित करे कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके व्यक्ति को दोबारा संक्रमण नहीं होगा। डब्ल्यूएचओ ने ये बात प्रचलित हो रही उस थ्योरी को लेकर कही थी, जिसमें कहा जा रहा है कि जो लोग एक बार कोरोना से ठीक हो गए हैं, उनके शरीर ने इससे लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है, वे सुरक्षित हैं और दूसरी बार उनके संक्रमित होने की संभावना नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने इस बारे में एक ट्वीट किया था कि ऐसे लोगों को जोखिम मुक्त नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+