कोरोना के चलते चीन के ग्वांगझू शहर में और बढ़ाई गई सख्ती, ज्यादातर उड़ानें रद्द

नई दिल्ली, 6 जून: दक्षिणी चीन के औद्योगिक शहर ग्वांगझू शहर में कोरोना के संक्रमण में इजाफे के बाद ज्यादातर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सोमवार दोपहर से जो लोग ग्वांगझू से जाना चाहेंगे उन्हें 48 घंटे के भीतर का न्यूकलिक एसिड टेस्ट के नतीजे दिखाने पड़ेंगे। यहां कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के बाद स्थानीय स्तर पर लगातार सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं। चीन के गुआंगडोंग प्रांत में कोविड-19 संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं और ये सभी स्थानीय स्तर पर ही फैले हैं। अभी तक इन जितने भी मामलों की जानकारी दी गई है, उसे सिर्फ इस प्रांत की राजधानी ग्वांगझू का ही बताया जा रहा है।

बिना निगेटिव रिपोर्ट के हवाई यात्रा पर रोक

बिना निगेटिव रिपोर्ट के हवाई यात्रा पर रोक

चीन के ग्वांगझू शहर में शनिवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और वो एक से एक सख्त कदम उठा रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब जो यात्री यहां से जाना चाहेंगे उन्हें 48 घंटे के भीतर करवाए गए न्यूकलिक एसिड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी ही होगी। ग्वांगझू सिटी हेल्थ कमीशन के डिप्टी डायरेक्टर और स्पोक्सपर्सन चेन बिन ने कहा है, 'पार्टी और सभी स्तर की सरकारी एजेंसियां, कंपनियां और संस्थान, स्कूल और ट्रैवल एजेंसी को इस जरूरत को ध्यान में रखना चाहिए कि ग्वांगझू ना छोड़ें या गैर-जरूरी काम के लिए गुआंगडोंग प्रांत से बाहर न जाएं।' चेन ने कहा कि सरकार सख्ती से एहतियाती कदम उठाएगी।

ग्वांगझू से आने-जाने वाली ज्यादा उड़ानें रद्द

ग्वांगझू से आने-जाने वाली ज्यादा उड़ानें रद्द

कोरोना वायरस के दोबारा संक्रमण को देखते हुए ग्वांगझू बैयुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली ज्यादातर उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। चीन में ताजा संक्रमण की शुरुआत पिछले महीने ही हुई है और ज्यादा मामले ग्वांगझू ,शेंझेन और फोशन शहरों में देखने को मिले हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन का दावा है कि वहां अबतक कोरोना के कुल 91,248 कंफर्म मामले ही सामने आए हैं और 31 प्रांतीय क्षेत्रों में सिर्फ 4,636 लोगों की ही इससे मौत हुई है। रविवार को वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चीन में 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

ग्वांगझू में पहले से ही लागू है सख्त पाबंदी

ग्वांगझू में पहले से ही लागू है सख्त पाबंदी

बता दें कि इससे पहले इस औद्योगिक शहर में बिजनेस और सामाजिक गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। शहर के नैन्शा, हुआडु और कोंघुआ जिलों को आदेश दिया गया है कि उनके इलाके से गुजरने वाले सभी निवासियों और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाए। नैन्शा में सभी तरह के होटल, जिम, पूल और बाकी सार्वजनिक स्थलों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है और शहर के दर्जन भर सबवे स्टॉप भी पूरी तरह बंद किए जा चुके हैं। बता दें कि 2019 के दिसबंर में कोविड-19 की शुरुआत चीन के ही वुहान शहर से हुई थी, जिसने आज पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। लेकिन, आश्चर्यजनक तौर पर चीन ने उसपर बहुत ही आसानी से काबू पा लिया। लेकिन, कोविड-19 की पैदाइश को लेकर उसके जो दावे हैं, उसपर अब संदेह काफी गहरा गए हैं और भारत समेत पूरी दुनिया से उसकी सही जांच की मांग उठ रही है। संदेह जताए जा रहे हैं कि चीन के दावे के मुताबिक यह वायरस चमगादड़ से नहीं, बल्कि वुहान के वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट से लीक हुआ है या फिर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+