कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती नर्स की मौत, नवजात बच्ची को बचाया गया

लंदन। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस (कोविड-19) का सामना कर रही है। दुनियाभर में कई जगह तो डॉक्टर और नर्स तक इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब खबर आई है कि ब्रिटेन के एक अस्पताल में काम करने वाली गर्भवती नर्स भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। अस्पताल का कहना है कि नर्स की मौत हो चुकी है, हालांकि उसके बच्चे को बचा लिया गया है। नर्स ने मरने से पहले एक बच्ची को जन्म दिया है।

covid-19, coronavirus, pregnant nurse, britain, london, infant, new born baby, कोविड-19, कोरोना वायरस, गर्भवती नर्स, ब्रिटेन, लंदन, नवजात शिशु, नवजात

जानकारी के मुताबिक 28 साल की इस नर्स का नाम मैरी अग्यीवा अग्यपोंग था। जो उत्तरी लंदन में स्थित ल्यूटन एंड डंस्टेबल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में नौकरी करती थी। नर्स की मौत रविवार को हुई है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि नवजात भी कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं। बैडफोर्डशायर हॉस्पिटल एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट ने कहा कि मैरी 5 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाई गईं थी। जिस अस्पताल में वह काम करती थीं, उसी में 7 अप्रैल को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैविड कार्टर ने एक बयान में कहा, 'ये बेहद दुख की बात है कि हमें अपनी एक नर्स की मौत की पुष्टि करनी पड़ रही है, मैरी अग्यीवा की रविवार को मौत हो गई है। वो यहां पांच साल से काम कर रही थीं और हमारी टीम की प्रिय सदस्य थीं। वो एक शानदार नर्स थीं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारी गहरी संवेदनाएं मैरी के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।'

बता दें पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। ब्रिटेन की बात करें तो यहां संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 98,476 हो गई है। जबकि देशभर में वायरस से 12,868 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+