कोरोना का खौफ, न्यूजीलैंड ने इंडिया से आ रहे लोगों की एंट्री पर 11 से 28 अप्रैल तक लगाई रोक
वेलिंगटन। इन दिनों भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है तो वहीं न्यूजीलैंड ने इंडिया की स्थिति के देखते हुए अपने यहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने भारतीय पर्यटकों के अपने यहां आने पर 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक के लिए अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है। इस बारे में उनकी ओर से एक बयान जारी किया गया है।

Recommended Video
मालूम हो कि न्यूजीलैंड में कुल कोरोना के 2507 मामले ही सामने आए हैं, जो कि बाकी देशों की तुलना में काफी कम है। जबकि भारत की स्थिति विकट है, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने इंडिया से आने वालों पर पाबंदी लगाई है।
कोरोना के अब तक 1,15,736 नए केस सामने आए
आपको बता दें कि देश में कोरोना के अब तक 1,15,736 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,01,785 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 630 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,66,177 पहुंच गया है। देश में कोरोना से 1.3 फीसदी मौतें हुई है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना के तेजी बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्यों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने की जरूरत है। कोरोना इस बार बीते साल के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगले चार सप्ताह काफी अहम रहने वाले हैं। देश में कोरोना से 1.3 फीसदी मौतें हुई है, इसलिए सबको पूरे अनुशासन के साथ कोरोनो की गाइडलाइंस को फॉलो करना जरूरी है।

कोरोना की विकट स्थिति पर आज पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं। ये मीटिंग आज शाम 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। बता दें कि मात्र दो दिन पहले भी पीएम ने रीव्यू मीटिंग की थी। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अब तक 9 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications