मास्क ना पहनने पर 42 लाख तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल, कतर और कुवैत में कड़े नियम

नई दिल्ली। पूरा विश्व इस वक्त कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है, हर देश की कोशिश है कि इस महामारी से जल्द से जल्द निजात मिले लेकिन इस बीमारी की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है, ऐसे में हर किसी से कहा जा रहा है कि सावधानी ही बचाव है, इसलिए आप सावधानी रखिए और इस रोग से दूर रहिए और घर के बाहर जब निकलिए तो मास्क पहनकर ही निकलिए लेकिन विश्व के कुछ देशों में मास्क ना पहनने पर कड़ी सजा देने का प्रावधान भी है।

मास्क ना पहनने पर 42 लाख तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल

कुवैत और कतर में अगर कोई व्यक्ति मास्क पहनना भूल जाए तो उन्हें जेल की सजा के साथ उनपर भारी जुर्माना लगाए जाने का फैसला लिया गया है, यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दोषी पाए जाने वाले शख्स को तीन महीने की कैद हो सकती है, जबकि कतर में इसके लिए 3 साल कैद की सजा रखी गई है, यही नहीं कुवैत में, अधिकतम जुर्माना 5,000 दिनार (16,200 डॉलर) और कतर में ये जुर्माना 3 गुना ज्यादा है, यानी 200,000 रियाल (55,000 डॉलर या 42 लाख)।

पूरा विश्व लड़ रहा है कोरोना वायरस से

आपको बता दें कि खाड़ी राज्यों ( 6) में अब तक कोरोना वायरस से 693 मौतें हो चुकी हैं इसके अलावा कुल 137,400 से अधिक के संक्रमित होने की सूचना दी है, अगर भारत की बात करें तो देश में 24 घंटों के अंदर कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 5,242 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 96,169 हो गई है। कोरोना वायरस के कारण केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार, सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम 31 मई तक बंद रहेंगे।

लॉकडाउन 4 में कम नहीं कर सकते प्रतिबंध

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वह लॉकडाउन 4 के दिशानिर्देशों में लगाए गए प्रतिबंधों को कम नहीं कर सकते हैं। वह केवल स्थानीय स्तर के आकलन और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के आधार पर उन्हें सख्त बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+