इंसानियत की मिसाल: दुबई के अस्पताल ने किया कोरोना मरीज का 1.52 करोड़ का बिल माफ, टिकट देकर भारत भी भेजा
हैदराबाद। कोरोना संकट के बीच इंसानियत की एक नई तस्वीर सामने आई है, दरअसल दुबई के एक अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज का ना सिर्फ 1 करोड़ 52 लाख रुपये का बिल माफ किया गया बल्कि मुफ्त टिकट और दस हजार रुपये देकर उसे वापस भारत भी भेजा गया।
Recommended Video

कोरोना मरीज का नाम ओदनला राजेश है, जो कि एक गरीब मजदूर हैं और तेलंगाना के जगीताल में रहने वाले हैं, 42 साल के ओदनला दुबई के अस्पताल में कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती कराए गए थे, जहां उनकी 80 दिनों तक इलाज चला, इस दौरान उनका मेडिलकल बिल 1 करोड़ 52 लाख रु (7,62,555 दिरहम ) आया, जिसे दे पाना उनके बस में नहीं था, हालांकि ओदनला जब से अस्पताल में भर्ती थे, तब ही से वो दुबई में गल्फ वर्कर्स प्रोटेक्शन सोसाइटी के अध्यक्ष गुंदेली नरसिम्हा के संपर्क में बने हुए थे, उन्होंने ही ओदनला राजेश को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था।

उन्होंने एक गरीब व्यक्ति का दर्द समझा और इस विषय पर उन्होंने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी श्रीमानसुथ रेड्डी से बात की, इसके बाद वाणिज्य दूतावास के अधिकारी श्री हरजीत सिंह ने दुबई के अस्पताल प्रबंधन को एक पत्र लिखा जिसमें उससे एक गरीब व्यक्ति की मानवीय आधार बिल माफ करने का निवेदन किया गया था।
अस्पताल प्रशासन ने मरीज को 10,000 रु जेब खर्च भी दिए
जिस पर दुबई के अस्पताल ने सकारात्मक रवैया और दरियादिली दिखाते हुए ओदनला राजेश का पूरा बिल माफ कर दिया और साथ ही उनके और उनके मित्र को इंडिया आने का फ्री टिकट भी दिया, यही नहीं अस्पताल प्रशासन ने मरीज को 10,000 रु जेब खर्च भी दिए है, बता दें कि ओदनला राजेश अपने मित्र के साथ मंगलवार रात को तेलंगाना पहुंचे जहां उन्हें अधिकारियों ने रिसीव किया और उनके जगीताल जाने की पूरी व्यवस्था की, फिलहाल ओदनला अभी पूरी तरह से ठीक हैं लेकिन उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications