अमेरिका में फिर तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, हो सकते हैं नई लहर के संकेत?

नई दिल्ली, 15 मार्च: दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। चीन के बाद अब अमेरिका में कोरोना के मामले में तेजी देखने को मिली है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन डेटा(सीडीसी) के विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका के कई हिस्सों में एक बार फिर से मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि दुनियाभर में डेल्टाक्रोन के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसी चिंता जताई जा रही है कि डेल्टाक्रोन कोरोना की नई लहर लेकर आ सकता है।

covid 19 cases again increased in America , may be a sign of a new wave?

अमेरिका भर में सीडीसी के एक तिहाई से अधिक अपशिष्ट जल नमूना साइटों ने 1 मार्च से 10 मार्च तक की अवधि में बढ़ते कोविड -19 रुझान दिखाए है। कोविड -19 मामलों के बढ़ते संकेतों वाली साइटों की संख्या 1 फरवरी से 10 फरवरी की अवधि की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई हैं। वह भी तब जब ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों की लहर तेजी से खत्म हो रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सीवेज में संकेत कितने नए संक्रमणों का प्रतिनिधित्व करते हैं और क्या वे एक नई लहर में बदल जाएंगे।

सीडीसी के अपशिष्ट जल निगरानी कार्यक्रम के प्रमुख एमी किर्बी ने ब्लूमबर्ग से कहा, पूरे बोर्ड में अपशिष्ट जल का स्तर आम तौर पर बहुत कम होता है, हम साइटों में वृद्धि की रिपोर्ट देख रहे हैं। हालांकि इनकी बढ़ोत्तरी काफी कम है। वहीं यूके और जर्मनी में ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BA.2 के कारण संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। BA.2 50% से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है और ब्रिटेन और चीन के साथ-साथ यूरोप के अन्य हिस्सों में भी इस वेरिएंट से जुड़े मामले बढ़ रहे हैं।

दूसरी ओर अमेरिका में बाइडेन प्रशासन में कोविड रिस्पॉन्स एफर्ट के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार एंडी स्लाविट के अनुसार, जबकि अमेरिका में मामले अभी भी कम हैं, लेकिन दो बातें चीजें गौर करने लायक हैं। केवल 10% मामले BA.2 के हैं और चूंकि BA.2 ओमाइक्रोन की तुलना में लगभग 30% तेजी से फैलता है, इसलिए उम्मीद है कि यहां भी यूरोप जैसे हालात होंगे। अमेरिका में कुछ हिस्सों में भी डेल्टाक्रॉन वैरिएंट के केस मिले हैं। हालांकि, अभी इसके मामले बेहद कम हैं, लेकिन ये नई लहर ला सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+