ब्रिटेन: विजय माल्या के हाथ से गया लंदन का घर, अंतिम सुनवाई मई 2019 में
लंदन। भारत में संपति जब्त होने के बाद लंदन में भी शराब व्यापारी और भगोड़े विजय माल्या के हाथों से लंदन वाला घर भी जा रहा है। लदंन हाईकोर्ट ने गुरुवार को स्वीस बैंक के यूबीएस के पक्ष में फैसला सुनाते हुए माल्या को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में लंदन में स्थित माल्या के घर को भी अधिकार में लेना का ऑर्डर दिया है।

इस आदेश के बाद माल्या के वकीलों ने कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ एक याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने किसी भी दलील को सुनने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दिया। इस मामले में अंतिम सुनवाई अब अगले साल मई 2019 में होगी।












Click it and Unblock the Notifications