कोस्टा रिका के 38 साल के नए राष्ट्रपति ने उठाया ऐतिहासिक कदम, फॉसिल ऑइल पर लगाया बैन
सान जोस: कोस्टा रिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो ने फॉसिल ऑइल पर बैन लगाने का फैसला किया है। उनके इस फैसले की काफी तारीफ की जा रही है। कार्लोस अल्वाराडो की उम्र महज 38 साल है। 100 साल के इतिहास में कोस्टा रिका में पहली बार ऐसा हुआ है, जब 38 साल की उम्र में कोई राष्ट्रपति बना हो।

चुनाव प्रचार के दौरान कार्लोस अल्वाराडो ने किया था वादा
चुनाव प्रचार के दौरान कार्लोस अल्वाराडो ने फॉसिल ऑइल पर बैन लगाने की घोषणा की थी। बैन लगाए जाने की तारीफ करते हुए कोस्टा रिका के एक पत्रकार ने कहा कि 'हमारी पीढ़ी के लिए डिकारबोनाइजेशन के कार्य को करके वो अच्छा काम कर रहे हैं। हमारा देश ऐसा करके दुनिया का ऐसा पहले देश बन जाएगा, जो ऐसा कर रहा हो। अब तक किसी भी देश ने इस तरह के कदम नहीं उठाए हैं।'

राजकोषीय घाटे को 50 फीसदी तक कम करने का किया वादा
एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो ने कहा कि फॉसिल ऑइल को बैन करके वो स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए कार्य करेंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होने की उम्मीद है। सभा में बोलते हुए राष्ट्रपति ने चुनाव प्रचार के दौरान किए गए अपने सभी वादों को दोहराया और उन्हें पूरा करने का वादा भी किया। उनकी इस सभा में करीब 2000 लोग मौजूद थे। उन्होंने वादा किया कि वो राजकोषीय घाटे को 50 फीसदी तक कम कर देंगे।

कार्लोस अल्वाराडो को मिले थे 60.66 प्रतिशत वोट
बता दें, राष्ट्रपति बनने से पहले कार्लोस अल्वाराडो श्रम मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्हें 38) को 60.66 प्रतिशत वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी फैब्रिसियो अल्वाराडो को महज 39.33 प्रतिशत वोट मिले।












Click it and Unblock the Notifications