दक्षिण अफ्रीका में फैले कोविड वैरिएंट पर ज्यादा असरदार नहीं है कोरोना वैक्सीन, डॉक्टर ने किया खुलासा
दक्षिण अफ्रीका में फैले कोविड वैरिएंट पर ज्यादा असरदार नहीं है कोरोना वैक्सीन, डॉक्टर ने किया खुलासा
नई दिल्ली, 29 मई: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार बहुत धीमी है। इसका का एक अहम कारण है दक्षिण अफ्रीका में फैले कोविड वैरिएंट के खिलाफ कोरोना वायरस की वैक्सीन ज्यादा असरदार नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट एडवर्ड में कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे डॉ शंकर चेट्टी ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में बहुत धीमा टीकाकरण अभियान चला है क्योंकि देश में पाए जाने वाले कोरोना संक्रमण के वैरिएंट पर कोविड-19 वैक्सीन काफी हद तक अप्रभावी साबित हुए हैं। डॉ शंकर चेट्टी ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही।

Recommended Video
डॉ चेट्टी ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत बहुत धीमी थी। वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका में फैले कोरोना स्ट्रेन पर ज्यादा प्रभावी नहीं है। लेकिन हमें टीकाकरण के बारे में सतर्क रहने की जरूरत है।''
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 की पहली लहर के बारे में डॉ चेट्टी ने कहा, पहली लहर में सरकार ने बहुत सख्त लॉकडाउन लगाया था। लेकिन यह समाज के सभी वर्गों पर समान रूप से लागू नहीं होता था। वायरस निचले सामाजिक-आर्थिक वर्गों में तेजी से फैलता है जो अनौपचारिक सेटिंग्स में रहते हैं। जो इतने छोटे जगह में रहते हैं कि एक दूसरे से अलग सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाते हैं।
डॉ चेट्टी ने कहा, "हमने रिसर्च में पाया है कि हमारी अश्वेत आबादी ने बड़ी संख्या में संक्रमित होने के बाद हर्ड इम्युनिटी विकसित की है। अब रिसर्च सामने आ रहा है कि संक्रमण से पैदा हुई यह हर्ड इम्युनिटी लंबे समय तक चलने वाली है। इसलिए, मुझे लगता है कि हमें वैक्सीन पर फिर से विचार करने और लोगों को वैक्सीनेट करने की जरूरत है। हमें ये सोचने की जरूरत है कि क्या हमें उन लोगों का टीकाकरण करना चाहिए जिन्होंने हर्ड इम्युनिटी विकसित की है और उन लोगों के लिए वैक्सीन शॉट्स आरक्षित करना चाहिए जिनकी इम्युनिटी कमजोर है।
डॉ चेट्टी ने कहा कि ये सच है कि दक्षिण अफ्रीका में वैक्सीन ने संक्रमण दर को रोकने में वास्तव में मदद नहीं की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीके लोगों को गंभीर संक्रमण विकसित करने से रोकने में कामयाब रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications