अमेरिका में 43 साल की महिला ने ली कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन
नई दिल्ली। दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन तैयार हो गई है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने रिकॉर्ड टाइम में वैक्सीन तैयार कर इसका पहला मानव परीक्षण किया है। अमेरिकी में सोमवार को 43 साल की महिला को कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन दी गई है। सियाटल की रहने वाली महिला ने इस वैक्सीन का पहला डोज लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार करने वाली शोधकर्ताओं की टीम को उनकी इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। अब इस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि इसका क्लिनिकल ट्रायल सफल होगा।












Click it and Unblock the Notifications