USCIRF की पाक को फटकार, कोरोना संकट में अल्पसंख्यकों को राशन देने में बंद करे भेदभाव
कोरोना संकट के बीच पाक में हिंदुओं को राशन नहीं मिलने पर
नई दिल्ली। पाकिस्तान में कोरोना संकट के बीच अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव पर यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) ने चिंता जाहिर की है। USCIRF कमिश्नर अनुरिमा भार्गव की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस से आए संकेट के बीच पाकिस्तान का कमजोर तबका अपनी गुजर के लिए संघर्ष कर रहा है। इस दौर में उनके साथ राशन में मिलने में उनके धर्म की वजह से भेदभाव नहीं होना चाहिए।

अनुरिमा भार्गव ने पाकिस्तान की सरकार से इस तरह के भेदभाव को रोकने की अपील करते हुए कहा है, हम पाकिस्तान की सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि जो संगठन खाना बांट रहे हैं वो बिना कोई भेद किए हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य धर्मों के अल्पसंख्यकों की समान रूप से मदद करें।
हाल ही में इस तरह की रिपोर्ट मीडिया में आई थीं जिनमें कहा गया है कि पाक में हिंदू और ईसाई समुदाय को राशन देने में भेदभाव किया जा रहा है। पाक के धार्मिक अल्पसंख्यकों में से कुछ सदस्यों का कहना है कि उन्हें सिंध प्रांत में अधिकारियों ने राशन से वंचित रखा है। एक हिंदू स्थानीय का कहना है, लॉकडाउन के दौरान अधिकारी हमारी मदद नहीं कर रहे हैं, हमें राशन भी नहीं दिया जा रहा है क्योंकि हम अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। वहीं सिंध प्रांत की ईसाई स्थानीय महिला ने बताया, 'शुरू में, अधिकारियों ने कहा कि सभी को लॉकडाउन के दौरान राशन मिलेगा लेकिन बाद में उन्होंने ईसाईयों को देने से इनकार कर दिया। हम भी पाकिस्तानी हैं और कराची में रह रहे हैं। धर्म के आधार पर इस तरह का भेदभाव उचित नहीं है।
कराची में हिंदू समुदाय के एक और सदस्य ने कहा, हम केवल यह सुनते हैं कि हमारे पड़ोस में लोग आवश्यक सामान प्राप्त कर रहे हैं। मेरा बेटा रिक्शा चलाता है। लॉकडाउन के कारण, सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। वह घर पर बेकार बैठा है। हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं है। हमारे पास पैसे नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications