कोरोना प्रतिबंधों से नाखुश दर्जनों जोड़ों ने एक साथ मेट्रो में किया किस, वायरल हुआ वीडियो
कोरोना प्रतिबंधों से नाखुश दर्जनों जोड़ों ने एक साथ मेट्रो में किया किस, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। रूस में सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए कई जोड़ों ने मेट्रो में किस किया है। मेट्रो में किस करते हुए इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बार, नाइट क्लब और दूसरी जगहों को बंद किए जाने के खिलाफ नाराजगी जताने के लिए इन लोगों ने प्रदर्शन का ये अनूठा तरीका अपनाया है।

अचानक मेट्रो में किस करने लगे
24 दिसंबर को कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ येकाटरिंगबर्ग मेट्रो में ये प्रदर्शन क्या गया। मेट्रो जब चल रही थी तो अचानक 12-14 जोड़ों ने अपने मास्क हटाकर किस करना शुरू कर दिया। कई लोग इसका वीडियो बनाने लगे तो कुछ को एकदम से समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा, मेट्रो में भीड़ भी देखे सरकार
प्रदर्शन करने वाले इन जोड़ों का कहना है कि कोरोना प्रतिबंधों से नाइट क्लब और म्यूजिक इंडस्ट्री को नुकसान को लेकर हम ध्यान आकर्षित कराना चाहते थे। इन लोगों ने कहा कि कोरोना के नाम पर नाइट क्लब और संगीत का कार्यक्रम बंद कर दिए गए हैं। लोग मिल नहीं सकते, एक साथ बैठ नहीं सकते। वहीं मेट्रो में इतनी भीड़ है कि लोग एक-दूसरे पर गिर रहे हैं। आखिर ये कैसी महामारी है जो किसी एक कारोबार को बंद करवा दे रही है और एक को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
कुछ लोग समर्थन में कुछ विरोध में
कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ मेट्रो में इस तरह से प्रदर्शन किए जाने को कुछ लोगों ने समर्थन दिया है तो कुछ लोगों ने इसे बेहूदा करार दिया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका मकसद किसी को आहत करना बिल्कुल नहीं था। वो सिर्फ ये दिखाना चाहते थे कि जब कुछ चीजें बंद हैं तो मेट्रो में कितनी भीड़ है और सरकार कैसे दोहरे रवैये अपना रही है। बत दें कि रूस दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में शुमार है। ऐसे में सरकार ने वहां कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications