कर्मों की सजा: चीन के 14 राज्यों में कोरोना से हालत खराब, डेल्टा वेरिएंट मचा रहा कहर
चीन में फिर से कोरोना वायरस महामारी लौट आई है और 14 प्रातों में डेल्टा वेरिएंट ने लोगों को परेशान कर दिया है।
बीजिंग, नवंबर 01: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी फैलाने वाला चीन पिछले साल दुनिया की विकराल स्थिति पर तालियां बजा रहा था और देश की आर्थिक स्थिति में विस्तार कर रहा था, लेकिन चीन को अब कर्मों की सजा मिल रही है। हमेशा से कोरोना वायरस पर झूठ बोलने वाले चीन ने पहली बार कबूल किया है कि, देश में फिर से कोरोना वायरस फिर से विस्फोट कर चुका है और कम से कम 12 राज्यों में लोग भीषण परेशान हैं।

12 प्रांतों में फैला वायरस
चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत और पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत सहित कम से कम 12 प्रांतों में महामारी फिर से ऊभर आया है और स्थानीय स्तर पर वायरस का प्रकोप काफी फैल चुका है। हालांकि, चीनी विशेषज्ञ लगातार अपनी जनता को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि बहुत जल्द चीन में कोरोना वायरस के इस ग्राफ को नॉर्मल कर लिया जााएगा, लेकिन बाहरी विशेषज्ञों का कहना है कि, अगर चीन में 12 प्रांतों में कोरोना वायरस फैलने की बात मानी है, तो इसका मतलब ये हुआ, कि उससे ज्यादा जगहों पर स्थिति खराब है।

चीन में भी भारत जैसे हालात!
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट ही कोहराम मचा रहा है, जिसने इस साल अप्रैल और मई के महीने में भारत में कोहराम मचाया था और सैकड़ों लोगों की जिंदगी छीन ली थी। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को चीन में घरेलू स्तर पर प्रसारित कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 48 होने का दावा किया गया है, जिसमें हेइलोंगजियांग से 19, उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया से 10, उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु से नौ, पूर्वी चीन के शेडोंग में तीन और उत्तर पश्चिमी चीन के निंग्ज़िया में तीन मामले दर्ज किए गये हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान में दो, बीजिंग में एक और पूर्वी चीन के जियांग्शी में एक शख्स कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है।

पिछले 6 महीने से चैन नहीं
पिछले साल चीन ने दुनिया से झूठ बोलकर वायरस को फैलाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार पिछले 6 महीने से बार बार चीन में कोरोना वायरस विस्फोट हो रहा है। हाल के दिनों में उत्तर पश्चिमी चीन में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैलने की रिपोर्ट आई है, और उसी तरह हेइलोंगजियांग और जियांग्शी में प्रकोप ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं। जियांग्शी में एक हॉलिडे रिसॉर्ट में दो कर्मचारियों को वायरस पॉजिटिव पाये जाने के बाद पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, काउंटी क्षेत्र में रविवार को मध्यम-जोखिम क्षेत्र के रूप में लेबल किया गया है। चीन में कुल मध्यम-जोखिम वाले क्षेत्रों को बढ़ाकर 26 कर दिया गया है और कुल उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 2 हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications