माउंट एवरेस्ट पर पहुंचा कोरोना वायरस, नॉर्वे का पर्वतारोही और शेरपा मिला पॉजिटिव, खतरे में कई मिशन

माउंट एवरेस्ट पर भी कोरोना वायरस पहुंच गया है। नॉर्वे का एक पर्वतारोही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वहीं कई और पर्वतारोहियों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है।

काठमांडू, अप्रैल 23: कोरोना वायरस का संक्रमण माउंट एवरेस्ट पर भी पहुंच गया है और एक लापरवाही ने माउंट एवरेस्ट पर चलने वाली कई मिशनों को खतरे में डाल दिया है। नॉर्वे का एक पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। न्यूज एंजेंसी एएफपी के मुताबिक 22 अप्रैल को नॉर्वे के पर्वतारोही के कोरोना वायरस पॉजिटिवि होने की पुष्टि की गई है। नॉर्व के पर्वतारोही के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद नेपाल को बहुत बड़ झटका लग सकता है क्योंकि गर्मी के महीने में हजारों की तादाद में पर्वतारोही नेपाल पहुंचते हैं। पिछले साल भी नेपाल में तमाम एवरेस्ट मिशन को कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था और अगर इस साल भी पर्वतारोहण पर रोक लगाई गई तो ये नेपाल के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

नॉर्वे का पर्वतारोही पॉजिटिव

नॉर्वे का पर्वतारोही पॉजिटिव

रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्वे के पर्वतारोही एर्लेंड नेस को कोराना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पिछले साल पूरा सीजन खराब होने के बाद नेपाल ने माउंट एवरेस्ट को सैलानियों और पर्वतारोहियों के लिए फिर से खोला है वहीं, कोरोना वायरस को लेकर लगाई गई पाबंदियां भी नेपाल सरकार की तरफ से हटा ली गई हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक नॉर्वे के पर्वतारोही एर्लेंड नेस ने उन्हें एक फेसबुक मैसेज में बताया है कि वो अभी ठीक हैं और नेपाल के अस्पताल में उनकी अच्छी देखभाल हो रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक शेरपा भी कोरोना संक्रमित

एक शेरपा भी कोरोना संक्रमित

रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्वे के पर्वतारोही एर्लेंड नेस के अलावा एक शेरपा भी कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक बीमार पाए गये पर्वतारोही एर्लेंड नेस ने काफी लंबा वक्त बेस कैंप में गुजारा था और माना जा रहा है कि उन्हीं के करीब आने की वजह से शेरपा भी कोरोना संक्रमित हुआ है। नॉर्वे की न्यूज ब्रॉडकास्टर एनआरके की रिपोर्ट के मुताबिक एर्लेंड नेस कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें और शेरपा को उनके बेस कैंप से एक हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जिस वक्त एर्लेंड नेस के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई उस वक्त वो सैकड़ों मीटर उपर थे। वहीं उन्होंने न्यूज एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा कि 'जब आप 8 हजार मीटर की ऊंचाई पर हों और पता चलता है कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो फिर इतनी ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर से बचाना भी काफी मुश्किल हो जाता है।' वहीं, एएफपी ने यह भी दावा किया है कि सीआईडब्ल्यूईसी अस्पताल में संक्रमितों को भर्ती कराया गया है और अस्पताल ने बताया है कि कई संक्रमितों को भर्ती कराया गया है मगर कितने लोग पॉजिटिव हुए हैं, इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने नहीं दी है।

काफी खतरनाक हो जाएगा मिशन

काफी खतरनाक हो जाएगा मिशन

नॉर्वे के पर्वतारोही ने कहा है कि 'मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे अलावा कोई और संक्रमण का शिकार नहीं हुआ है क्योंकि जब आप 8 हजार मीटर की ऊंचाई पर होते हैं तो सांस लेने में पहले से ही काफी तकलीफ होती है और ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है ऐसे में अगर कोई पॉजिटिव हुआ तो काफी मुश्किल हो सकता है।' सीआईडब्ल्यूईसी अस्पताल में कई एवरेस्ट मिशन से जुड़े कई लोगों की पॉजिटिव होने की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने कर दी है, हालांकि निश्चित आंकड़ा नहीं दिया गया है। वहीं, नेपाल टूरिज्म की प्रवक्ता मीरा अचार्य ने कहा है कि अभी तक उनके पास एक भी पर्वतारोही के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि '15 अप्रैल को एक शख्स को बाहर निकाला गया था लेकिन मुझे बताया गया है कि वो निमोनिया का शिकार है और उसे आइसोलेट कर उसका इलाज किया जा रहा है।' नेपाल ने इस साल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 377 पर्वतारोहियों को इजाजत दी है वहीं उम्मीद की जा ही है कि टोटल नंबर बढ़कर 381 तक जा सकता है। वहीं अलग अलग पर्वतों को लेकर भी मिशन जारी रहता है और इन महीनों में नेपाल की पहाड़ों में सैकड़ों टेंट्स, पर्वतारोही और उनके सपोर्ट स्टाफ मौजूद रहते हैं। पिछले कुछ सालों में माउंट एवरेस्ट चढ़ने के दौरान कई पर्वतारोहियों की मौत हुई है। 2019 में सबसे ज्यादा 11 पर्वतारोही मिशन के दौरान अपनी जान गंवा बैठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+