अमेरिका के लिए काल बनी कोरोना वायरस महामारी, एक ही दिन में करीब 1500 लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक ही दिन से महामारी कोरोना वायरस की वजह से करीब 1500 लोगों की मौत हो गई है। यह अब तक का सबसे खराब आंकड़ा है जिसने अमेरिकी अथॉरिटीज को चिंतित कर दिया है। पिछले ही दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि आने वाले दिनों में करीब एक लाख लोगों की मौत महामारी की वजह से हो सकती है।
Recommended Video

ट्रंप ने की अपील मास्क पहनकर घर से निकले
अमेरिका में शुक्रवार को 1480 लोगों की मौत हुई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ट्रैकर की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसारर गुरुवार और शुक्रवार के बीच अमेरिका में करीब 1500 लोगों की मौत महामारी शुरू होने के बाद अब तक का सबसे खराब आंकड़ा है। गुरुवार को भी इतनी मौतें अमेरिका में हुई थीं और अब तक देश में 7,406 लोग मारे जा चुके हैं।

महामारी की वजह से अब तक दुनिया में 1,098,762 मरीज हो चुके हैं और 59,172 लोगों की मौत हो गई है। इन सबके बीच ट्रंप ने कहा है कि घर से बाहर निकलते समय नॉन-मेडिकल मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने जनता से अपील की है कि घर से बाहर निकलते समय सभी लोग स्वेच्डा से जरूरी कदम उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications