शी जिनपिंग ने बीजिंग को बनाया पिंजरा, लाखों लोग कैद, रोबोट कुत्तों से निगरानी
हैं। बीजिंग में चीनी अधिकारी शून्य कोविड नीति के साथ लॉकडाउन तथा बड़े पैमाने पर परीक्षण पर काम कर रहे हैं। सर्विलांस के लिए चीनी सरकार रोबोटिक कुत्ते और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
बीजिंग, 05 मई: चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग ने कोरोना मामले को कम करने के लिए कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। बीजिंग में चीनी अधिकारी शून्य कोविड नीति के साथ लॉकडाउन तथा बड़े पैमाने पर परीक्षण पर काम कर रहे हैं। सर्विलांस के लिए चीनी सरकार रोबोटिक कुत्ते और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

लोगों में गहरी नाराजगी
लॉकडाउन वाले क्षेत्रों में रोबोटिक कुत्ते और ड्रोन के जरिए लोगों कहीं भी इकट्ठा होने से से रोका जा रहा है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। हालांकि इसके खिलाफ लोगों में गहरी नाराजगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जल्द ही विद्रोह की स्थिति बन सकती है। बता दें कि चीन कोरोना महामारी के शूरू होने के बाद से सबसे बड़े प्रकोप से जूझ रहा है।

बीजिंग में आए 50 नए मामले
इस बीच राजधानी बीजिंग में राष्ट्रीय अवकाश के दौरान कई मेट्रो स्टेशनों के बंद रखे जाने के बाद अब कोरोना वायरस पर अंकुश लगता दिख रहा है। बीजिंग के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र चाओयांग में वर्क फ्रॉम होम सिस्टम लागू होने के एक दिन बाद गुरुवार को राजधानी में सिर्फ 50 नए कोरोना मामले की रिपोर्ट मिली है। बीजिंग में लगभग 35 लाख घरों के लोगों को काम पर जाने के दौरान खुद ड्राइविंग करने तथा भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

शंघाई में भी कोरोना मामलों में आई कमी
बीजिंग के एक अन्य शहर तोंगझू के निवासियों को भी घर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इस दौरान शहर के दर्जन भर मेट्रो स्टोशनों पर ताला लगा दिया गया है। शंघाई में गुरुवार को 4600 नए मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बतादें कि शंघाई में कई हफ्ते से लॉकडाउन लागू है। लोगों के खाने-पीने का सामान लगभग खत्म हो चुका है। सरकार द्वारा लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला भोजन कम पड़ रहा है। बीजिंग की स्थिति शंघाई जैसी न हो इसके लिए राजधानी में सावधानी से कदम उठाए जा रहे हैं।

ग्रीन हेल्थ कोड जरूरी
करीब 2.1 करोड़ आबादी वाले बीजिंग में हर दिन लोगों की कोविड जांच की जा रही है। राजधानी के सभी स्कूलों में 11 मई तक पढ़ाई रोक दी गई है। जिन लोगों को बीजिंग छोड़ने की जरूरत है उन्हें विमान या ट्रेन में सवार होने से पूर्व 48 घंटे के अंदर कोरोना जांच का निगेटिव प्रमाण पत्र और एक ग्रीन हेल्थ कोड प्रस्तुत करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications