फ्रांस के राष्ट्रपति ने नमस्ते से किया जर्मन चांसलर का अभिनंदन, वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के फैलने के बाद बीते कुछ महीनों में कई तरह के बदलाव लोगों के रहन-सहन में देखने को मिल रहे हैं। इसके बाद खासतौर से अभिनंदन के तरीके भी बदल गए हैं। जो लोग पहले बहुत आत्मीयता से से गले मिलते थे या हाथ मिलाते थे। वो अब दूसरे से ही अभिनंदन कर रहे हैं। इसका असर ये है कि विदेशों में भी लोग हाथ जोड़कर अभिनंदन करते दिख रहा है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों दूर से ही हाथ जोड़कर नमस्ते कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

coronavirus Germany Chancellor angela Merkel France President Emmanuel Macron greet with namasty

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो दक्षिण फ्रांस के फोर्ट ऑफ ब्रेगंकान स्थित मेडिटरेनियन हॉलीडे रिट्रीट का है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के यहां पहुंचने पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने उनका स्वागत हाथ जोड़कर किया। जवाब में एंजेला मर्केल ने भी हाथ जोड़कर इमैनुएल मैक्रों का अभिवादन स्वीकार किया।

कोरोना महामारी के चलते लोगों को एक दूसरे कुछ दूरी बनाकर रखने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं। क्योंकि इससे यह संक्रमण एक से दूसरे में जा सकता है।संक्रमित व्यक्ति से तय दूरी ही इस महामारी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है। ऐसे में दुनियाभर में लगातार अभिवादन के ऐसे तरीके अपनाए जा रहे हैं जिसमें एक-दूसरे को छुना ना हो। इसलिए हाथ जोड़कर नमस्ते का तरीका दुनियाभर में देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले लंदन के मार्लबोरो हाउस में जब कॉमनवेल्थ रिसेप्शन में प्रिंस चार्ल्स पहुंचे तो उन्होंने वहां मौजूद अतिथियों का हाथ जोड़कर ही अभिवादन किया, जिसके बाद दूसरे लोगों ने भी हाथ जोड़कर जवाब दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+