Wuhan Leak! टॉप अमेरिकी डॉक्टर ने कहा- लैब वर्कर का मेडिकल रिकॉर्ड जारी करे चीन

वाशिंगटन, 4 जून। कोरोना वायरस के चीन की बुहान लैब से लीक होने की थ्योरी को अब अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फाउची का भी समर्थन मिल रहा है। डॉ फाउची ने चीन वुहान लैब में काम करने वाले 9 लोगों का मेडिकल रिकॉर्ड जारी करने की अपील की है। इन लोगों से मिली जानकारी से महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है कि क्या कोविड-19 का वायरस पहली बार प्रयोगशाला में लीक के चलते बाहर आया था।

Anthony Fauci

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ फाउची ने कहा है "मैं उन तीन लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड देखना चाहूंगा जिनके बारे में 2019 में बीमार होने की सूचना है। क्या वे वास्तव में बीमार हुए थे। अगर हां, तो वे किससे बीमार हुए?"

कोरोना की लैब लीक थ्योरी
कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर तेजी से बहस छिड़ी हुई है। वायरस को लेकर पिछले कुछ शोधों में लैब में तैयार होने की तरफ इशारा मिलने के बाद इस संभावना को बल मिल रहा है कि कोरोना वायरस लैब लीक के जरिए फैला है। अमेरिका खुफिया एजेंसियां अभी भी उन रिपोर्टों की जांच कर रही हैं कि क्या वुहान लैब ऑफ वायरोलॉजी के शोधकर्ता 2019 में पहले कोविड-19 मामलों के सामने आने के एक महीने पहले गंभीर रूप से बीमार थे।

हालांकि, चीनी वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने लैब लीक की थ्योरी को लगातार खारिज कर दिया है। चीनी अधिकारी यह भी कहते रहे हैं कि यह भी संभव हो सकता है कि यह वायरस वुहान से पहले कहीं और भी फैला हो और खाद्य पदार्थों के आयात या फिर वन्यजीवों के व्यापार के माध्यम से चीन पहुंचा हो।

फाउची के मेल लीक में भी इशारा
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है डॉ फाउची का अभी भी मानना ​​है कि वायरस पहले जानवरों के माध्यम से ही मनुष्यों में पहुंचा था। हालांकि उन्होंने यह इशारा किया है कि भले ही लैब में काम करने वालों में कोविड-19 का संक्रमण रहा हो बड़ी आबादी तक यह जानवरों के माध्यम से संपर्क में आया है।

इसके पहले मीडिया में डॉ फाउची का एक लीक मेल भी सामने आया था जिसमें उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया था कि वायरस में कुछ ऐसे प्रमाण मिले हैं जो इसके लैब में तैयार होने की तरफ बल देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+