Coronavirus: चीन से आई परेशान करने वाली खबर, 39 नए मामले, 9 लोगों की मौत

मिलान। चीन के हुबेई प्रांत से निकलने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर यहां पर दस्‍तक दे रहा है। रविवार को चीन के इस सेंट्रल प्रांत में वायरस के 39 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि चीनी अथॉरिटीज का कहना है कि ये सभी मामले बाहर से देश में आए हैं। इटली में भी इस वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है और इस देश में मृतकों का आंकड़ा 5000 के पार चला गया है। इटली में रविवार को कोरोना वायरस की वजह से 600 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है। इस नए आंकड़ें के साथ यहां पर अब तक इस वायरस की वजह से 5476 लोगों की मौत हो चुकी है।

china-corona.jpg

चीन में अब तक 3270 मौतें

एक और परेशान करने वाली खबर चीन से आई है। यहां पर 39 नए केस सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत दर्ज की गई है। 22 मार्च को फिर से हुबेई में नौ मौतों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। हुबेई में ही दिसंबर 2019 में वायरस के बारे में सबसे पहले पता लगा था। चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन का कहना है कि सभी नए केसेज बाहर से आए हैं। चीन की मानें तो हुबेई में कोई भी नया केस कोविड-19 का नहीं है। चीन में 81,093 केसेज सामने आए हैं जिसमें से 72,703 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,270 लोगों की मौत हुई है। साउथ कोरिया में भी 64 नए मामले सामने आए है और इसके साथ ही देश में 8,961 लोग संक्रमित हैं। वायरस की वजह से सात नए ऐसे मामले हैं जिनमें मरीजों की मौत हुई है। दक्षिण कोरिया में अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में भारी लॉकडाउन

इटली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि 22 मार्च शाम छह बजे तक कोविड-19 की वजह से मरने वाले लोगों की संख्‍या 5476 पर पहुंच गई है। देश में अब तक 59,138 लोग इससे संक्रमित हैं और 7,024 लोग ठीक हो चुके हैं। वायरस को रोकने की कोशिशों के तहत सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि हर तरह के बिजनेस जो जरूरी सामान की सप्‍लाई नहीं करते हैं, उन्‍हें तीन अप्रैल तक के लिए बंद किया जाता है। इटली इस समय भारी लॉकडाउन में हैं और किसी को भी घरों से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं है। शनिवार को इटली में कोरोना की वजह से 24 घंटे में 793 लोगों मौत हो गई है। इटली ने सभी गैर-जरूरी फैक्ट्रियों को बंद कर दिया है। यहां पर अब कोरोना वायरस की वजह से मृतकों का आंकड़ा 4,825 पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ग्‍यूसपे कोंटे ने कहा है कि देश द्वितीय विश्‍वयुद्ध के बाद सबसे बड़े संकट के दौर में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+