हांगकांग में नहीं थम रहा कोरोना, चीन ने डॉक्टरों को दी प्रभावित क्षेत्रों में काम करने की अनुमति
हांगकांग इस समय महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। स्थिति से निपटने के लिए हांगकांग ने चीन के डॉक्टरों और नर्सों को कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में काम करने की अनुमति दी है।
हांगकांग, 24 फरवरी। हांगकांग इस समय महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। अस्पतालों में कोरोना मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ये हो गए हैं कि सड़कों पर व्यवस्था कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना के मौजूदा हालातों को देखते हुए हांगकांग सरकार ने गुरुवार को आपातकालीन शक्तियां लागू करते हुए चीन के डॉक्टरों और नर्सों को कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में काम करने की अनुमति दी है।

कोरोना मरीजों से पटे पड़े हांगकांग के अस्पताल
घनी आबादी वाले हांगकांग में कोरोना के प्रतिदिन हजारों मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि चीन में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद हांगकांग ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए अपनी सीमाएं बद कर दी थीं और दोनों देशों के बीच आवागमन पर रोक लगा दी थी, लेकिन हांगकांग ओमिक्रान वेरिएंट की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं सका और अब उन्हें मरीजों के इलाज के लिए चीन के डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ रही है।
डॉक्टरों को पास करनी होगी स्थानीय परीक्षा
सरकार ने अपने बयान में आपातकालीन शक्तियों के उपयोग की घोषणा करते हुए कहा- हांगकांग अब एक बहुत ही विकट महामारी की स्थिति का सामना कर रहा है जो तेजी से बिगड़ती जा रही है। हालांकि चीन में काम करने के लिए डॉक्टरों को पहले स्थानीय परीक्षा पास करनी होगी और लाइसेंस के नियमों पर खरा उतरना होगा। इसके बिना वह हांगकांग में अपनी सेवाएं नहीं दे सकेंगे।
यह भी पढ़ें: सत्ता में आए तो 5 सालों में खत्म कर देंगे कुकी उग्रवाद की समस्या- मणिपुर में अमित शाह
शी जिनपिंग के आदेश के बाद उठाया कदम
Recommended Video
बयान में आगे कहा गया कि आपातकालीन शक्तियां कुछ व्यक्तियों या परियोजनाओं को सभी प्रासंगिक वैधानिक आवश्यकताओं से छूट देती हैं। हांगकांग ने यह कदम पिछले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा दिए गए उस बयान के बाद उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि हांगकांग को संक्रमण पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह हांगकांग को वायरस के साथ आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications