सत्ता में आए तो 5 सालों में खत्म कर देंगे कुकी उग्रवाद की समस्या- मणिपुर में अमित शाह

मणिपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अगर हम दूसरी बार सत्ता में आए तो पांच सालों के अंदर राज्य से कुकी उग्रवाद की समस्या को खत्म कर देंगे।

इम्फाल, 24 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अगर हम दूसरी बार सत्ता में आए तो पांच सालों के अंदर राज्य से कुकी उग्रवाद की समस्या को खत्म कर देंगे। मणिपुर के कुकी बहुल जिले चुराचंदपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही।

Amit Shah

उन्होंने कहा, 'भाजपा कुकी उग्रवाद के मुद्दे को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और कुकी युवाओं के हाथों में हथियार नहीं होंगे।' पड़ोसी राज्य असम में बोडो के सामने आने वाली समस्याओं और भाजपा ने कैसे उन समस्याओं को हल किया, इसका जिक्र करते हुए शाह ने कहा, 'किसी भी बोडो युवा के हाथ में अब हथियार नहीं हैं। इसके बजाय उनके हाथों में लैपटॉप और उद्योगों की चाबियां हैं। इसी तरह, कार्बी आंगलोंग में, लगभग 9,500 उग्रवादी अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हो गए।'

कुकी उग्रवादियों से बातचीत कर निकालेंगे समाधान

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार सभी कुकी उग्रवादी समूहों के साथ शांति वार्ता करेगी और अगले पांच साल में उनके मुद्दों का समाधान कर लिया जाएगा। बता दें कि कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट जैसे उग्रवादी संगठन मणिपुर में कुकी जनजाति के लिए एक अलग राज्य की मांग कर रहे हैं। सरकार ने उनके साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (एसओओ) पर दस्तखत किये हैं। शाह ने कहा कि हम पर भरोसा रखें, हम सभी कुकी संगठनों से बातचीत करेंगे और उन्हें सही रास्ते पर लाने का पूरा प्रयास करेंगे ताकि वे पीएम मोदी के नेतृत्व में देश, और अपने क्षेत्र और मणिपुर के विकास में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़ें: INDIA: कोरोना मामलों में मामूली इजाफा, 24 घंटे में 15102 नए केस और 278 लोगों ने तोड़ा दम

कांग्रेस पर साधा निशाना
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने मणिपुर को अस्थिरता, उग्रवाद और असमानता दी लेकिन भाजपा ने मणिपुर को नवाचार, बुनियादी ढांचा और सिंचाई दी है।

मणिपूर को देश का स्पोर्ट्स हब बनाएगी भाजपा
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की योजना मणिपुर को देश का स्पोर्ट्स हब बनाने की है। इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर राज्य में पहली बार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि मणिपुर के हर जिले में खेलो इंडिया के तहत एक खेल केंद्र होगा।

मणिपुर में 28 और 5 मार्च को होंगे चुनाव

बता दें कि मणिपुर की कुल आबादी 28.5 लाख का लगभग 30 प्रतिशत कुकीज हैं. कुकीज की सबसे अधिक जनसंख्या चुराचांदपुर जिले में ही है। जिले में तिपैमुख, थानलोन, हेंगलप, सिंघाट, सैकोट और चुराचांदपुर 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+