चीन के वुहान में जीरो पर पहुंचा कोरोना संक्रमण, दो दिन में नहीं आया कोई नया मामला!

वुहान। कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित मध्य चीन के हुबेई प्रांत का वुहान शहर में मंगलवार और बुधवार को जानलेवा कोरोना वायरस (COVID-19) के एक भी नए मामले की पुष्टि नहीं की गई है। चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस इटली, स्पेन और फ्रांस समेत अन्य यूरोपीय देश पर कहर ढा रखा है, जिससे अछूता अमेरिका और भारत भी नहीं रह सका है।

wuhan

हुबेई के स्वास्थ्य आयोग जारी एक बयान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार तक वुहान और हुबई प्रांत में COVID-19 के कुल पुष्टि मामले क्रमशः 50,006 और 67,801 पर बना रहा है, जिसमें रिपोर्ट लिखे जाने तक जीरो वृद्धि हुई है। हालांकि इस दौरान हुबेई ने तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जिनमें से दो मौत अकेले वुहान में हुई थी।

wuhan

यही नहीं, सेंट्रल चीनी प्रांत में भी मंगलवार को नए पुष्टि मामलों में जीरो वृद्धि दर्ज की गई है। वहां भी मंगलवार को कोई नया अथवा संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। चीन में नए मामलों में वृद्धि नहीं होने के पीछे सख्ती से अमल में लाए गए सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन को माना जा रहा है।

wuhan

सेंट्रल चीनी प्रांत में गत मंगलवार को संक्रमण से बाहर निकले 487 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आयोग के अनुसार, सेंट्रल चीनी प्रांत में अस्पताल में भर्ती 3,772 रोगियों का इलाज किया गया था, जिनमें से 1,050 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई थी जबकि अन्य 318 मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

wuhan

गौरतलब है चीन में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 81,218 लोग संक्रमित हुए हैं,लेकिन चीन में संक्रमित हुए मरीजों के ठीक होकर डिस्चार्ज होने का औसत दूसरे पीड़ित देशों की तुलना में बहुत उम्दा है। चीन में संक्रमित 81,218 मरीजों में से अब तक 76630 को सकुशल संक्रमण से बाहर निकाल लिया है।

wuhan

चीन में कोरोना संक्रमण से अब तक 3281 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि इटली में अब तक 69176 मरीजों में से 6, 820 की मौत हो चुकी है। कमोबेश यही हालत यूरोपीय देश स्पेन, फ्रांस और जर्मनी का है, जहां संक्रमित मरीजों के रिकवर होने का औसत बेहद कम है और मृतकों की संख्या भी चीन की तुलना में कई गुना अधिक हैं।

यह भी पढ़ें-एक छोटी गलती और कोरोना वायरस की सबसे बड़ी शिकार बन गई इटली, क्या थी वह गलती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+