पाकिस्तान में गायब हुई ऐतिहासिक हिंदू विवाह कानून के प्रस्तावित मसौदे की कॉपी

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सरकार द्वारा वर्ष 2017 में पारित हिंदू विवाह अधिनियम के प्रस्तावित नियमों का मसौदा गायब होने की खबर है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार हिंदू विवाह कानून की कॉपी खैबर पख्तूनख्वा सरकार के स्थानीय कार्यालय से गायब हुई है। दरअसल, प्रस्तावित नियमों की एक प्रति प्रांतीय सचिवालय के स्थानीय सरकार के आयुक्तालय के पास उनकी सहमति के लिए भेजी गई थी, लेकिन अब वह वहां से गायब है।

pakistan

अधिकारियों ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब सचिवालय के जवाबी पत्र का जवाब देते हुए निदेशालय ने बताया कि उन्हें प्रस्तावित नियमों की कॉपी की कोई प्रति नहीं मिली है। सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि निदेशालय को फाइल डायरी नंबर और अन्य डेटा के बारे में विवरण साझा किया है ताकि फाइल का पता लगाया जा सके। यह कानून पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के विवाह को विनियमित करने के लिए पारित किया गया था।

pakistan

गौरतलब है ऐतिहासिक हिंदू विवाह विधेयक हिंदू महिलाओं को उनकी शादी का दस्तावेजी सबूत दिलाने में मदद करने के लिए पारित किया गया था। यह पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए पहला व्यक्तिगत कानून है, जो पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में लागू है, जबकि सिंध प्रांत ने पहले ही अपना हिंदू विवाह कानून तैयार कर लिया है। हालांकि प्रांतीय सरकारों को अधिनियम के लिए नियमों का मसौदा तैयार करने का काम सौंपा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+