ब्रिटेन सरकार ने कहा, देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट का हुआ कम्युनिटी ट्रांसफर, वैज्ञानिकों ने जताई गहरी चिंता
ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वेरिएंट का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने देश की संसद में हालात पर चिंता जताई है।
लंदन, दिसंबर 07: दुनियाभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट का गहराता जा रहा है और इस बीच ब्रिटेन की सरकार ने देश की संसद में स्वीकार कर लिया है कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट अब ब्रिटेन की सोसाइटी में फैल चुका है, यानि ओमिक्रॉन वेरिएंट का कम्युनिटी ट्रांसफर हो चुका है। ब्रिटिश सरकार ने देश की संसद को बताया है कि, दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नये ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 335 नये मामलों की पुष्टि पूरे ब्रिटेन से हुई है और देश में ये वेरिएंट पूरी तरह से फैल चुका है।

ब्रिटेन ने मानी कम्युनिटी ट्रांसफर की बात
यूनाइटेड किंगडम के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने सोमवार को देश की संसद को बताया कि कोविड-19 का नया ओमिक्रॉन वेरिएंट अब इंग्लैंड के क्षेत्रों में कम्युनिटी में फैल चुका है और दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाए गए ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 336 मामलों की पुष्टि की गई है। ब्रिटेन सरकार द्वारा जारी किए गये नये आंकड़ों के मुताबिक, इंग्लैंड में अब 261, स्कॉटलैंड में 71 और वेल्स में चार मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। जिससे पूरे ब्रिटेन में कुल पुष्टि मामलों की संख्या 336 हो गई है। उन्होंने कहा कि, "इसमें ऐसे मामले शामिल हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय यात्रा से कोई संबंध नहीं है। इसलिए, हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि अब इंग्लैंड के कई क्षेत्रों में कम्युनिटी ट्रांसफर हो रहा है।"

सरकार ने लगाए यात्रा प्रतिबंध
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने देश की संसद को बताया कि, एक और देश नाइजीरिया को भी सरकार ने ट्रेवल रेड लिस्ट में डाल दिया है और कई देशों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध को कई देशों में सख्त शर्तों के साथ यात्रा प्रतिबंध लगाए गये हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, ''हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी रणनीति खुद के लिए समय बचाने और अपने बचाव को मजबूत करने की है, जबकि हमारे वैज्ञानिक लगातार इस नये संस्करण के खिलाफ रक्षा कवच को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं और नये वेरिएंट का आकलन कर रहे हैं। हालांकि, ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा कि, डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन वेरिएंट कम वक्त के लिए एक्टिव रह सकता है।

''वेरिएंट पर ज्यादा जानकारी नहीं''
ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि, ''हमारे पास अभी तक साफ तस्वीर नहीं है कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट कितना गंभीर है और कोविड-19 के टीकों को ये कितना प्रभावित करता है।'' जाविद ने कहा, "और इसलिए हम निश्चित रूप से इस बिंदु पर नहीं कह सकते हैं कि ओमिक्रॉन से कितना खतरा हो सकता है''। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई "स्पष्ट तस्वीर" नहीं है कि क्या वेरिएंट अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है या यह कोविड -19 के लिए मौजूदा टीकों से कैसे प्रभावित होता है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट पर एक्सपर्ट
विशेषज्ञों ने कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से चिंता बढ़ रही है कि डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ये वेरिएंट कई गुना तेजी से फैल रहा है और ब्रिटेन में नये मामलों में ओमिक्रॉन वेरिएंट का बड़ा योगदान हो सकता है। ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय में मेडिसिन स्कूल के प्रोफेसर पॉल हंटर ने बीबीसी को बताया कि, शुरुआती संकेत बताते हैं कि ओमिक्रॉन वेरिएंट "शायद बहुत जल्दी फैल जाएगा"। उन्होंने कहा कि, ''शायद ओमिक्रॉन वेरिएंट जल्द ही डेल्टा को पछाड़ना शुरू कर दे और कम से कम अगले हफ्तों या एक या एक महीने के भीतर प्रमुख वेरिएं बन जाएं"।












Click it and Unblock the Notifications