ईरान के कमांडर ने बताया, कौन सी मिसाइल से गिराया गया था, यूक्रेन का पैसेंजर प्‍लेन

तेहरान। ईरान ने मान लिया है कि उसने 'अनजाने' में यूक्रेन के पैसेंजर जेट को निशाना मंगलवार को निशाना बना दिया था। ईरान के रेवोल्‍यूशनरी गार्ड्स के सीनियर कमांडर ने कहा है कि उन्‍होंने यूक्रेन के पैसेंजर जेट को क्रूज मिसाइल समझ लिया था। शनिवार को ईरान के राष्‍ट्रीय टेलीविजन पर उन्‍होंने यह बयान दिया है। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के पैसेंजर प्‍लेन ने तेहरान स्थित इमाम खोमनेई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया था। प्‍लेन क्रैश में सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी।

iran

शॉर्ट रेंज की थी मिसाइल

ईरान के एरोस्‍पेस डिविजन मुखिया अमीरअली हाजीजदा ने कहा है यूक्रेन के प्‍लेन को एक शॉर्ट रेंज मिसाइल ने निशाना बनाया था। उन्‍होंने इस हादसे की पूरी जिम्‍मेदारी ली है। उन्‍होंने कहा, 'काश, मैं मर जाता और इस तरह के हादसे को देखना नहीं पड़ता।' शनिवार को ईरान ने कहा है कि उसकी मिलिट्री ने यूक्रेन के प्‍लेन को गलती से मार गिराया। इस हादसे में 176 लोगों की मौत हो गई है। ईरान की ओर से कहा गया है कि एयर डिफेंस को गलती से फायर कर दिया गया। फायर ऑर्डर उस समय आया जब मिलिट्री हाई अलर्ट की स्थिति में थी। ईरान की तरफ से पहले इस हादसे की जिम्‍मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया गया था। सुप्रीम लीडर अली खेमनेई जो अब तक इस क्रैश पर खामोश थे, उनका कहना है कि घटना की जानकारी को सार्व‍जनिक करना चाहिए।

राष्‍ट्रपति रूहानी बोले माफी लायक नहीं गलती

ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, 'देश की सेनाओं की तरफ से हुई आंतरिक जांच में निष्‍कर्ष निकला है कि जेट गलती से एक मिसाइल का निशाना बन गया। यह एक मानवीय भूल थी जिसकी वजह से यह भयानक क्रैश हुआ और 176 लोगों की मौत हो गई। जांच जारी है और इस बड़ी घटना के हर पहलु को देखा जाएगा।' रूहानी ने क्रैश को एक ऐसी गलती करार दिया है जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्‍मद जावेद जारीफ ने कहा कि यह गलती अमेरिकी दुस्‍साहस का नतीजा है। उन्‍होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+