श्रीलंका के शांगरी-ला होटल पर हुए हमले में मारा गया वॉन्‍टेड आतंकी हाशिम

कोलंबो। 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए खतरनाक सुसाइड ब्‍लास्‍ट में अहम रोल अदा करने वाला वॉन्‍टेड इस्‍लामिक कट्टरपंथी आतंकी जाहरान हाशमी हमलों में मारा गया है। शुक्रवार को श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने मीडिया के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है। ईस्‍टर के मौके पर श्रीलंका में आठ सीरियल ब्‍लास्‍ट्स हुए थे जिसकी जिम्‍मेदारी आईएसआईएस ने ली है। इन हमलों में अब मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा 253 कर दिया गया है। पहले अथॉरिटीज और सरकार की तरफ से हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 359 बताई जा रही थी।

hashim

आईएसआईएस के वीडियो में आया नजर

राष्‍ट्रपति सिरीसेना ने मीडिया को बताया, 'मुझे इंटेलीजेंस एजेंसियों की ओर से जानकारी दी गई है कि जाहरान हाशिम होटल शांगरी-ला में हुए हमले में मारा गया है।' हाशिम श्रीलंका में इस्‍लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का लीडर था। हाशिम कुछ दिनों पहले एक वीडियो में नजर आया था जिसे आईएसआईएस ने जारी किया था। ब्‍लास्‍ट्स के बाद से ही हाशिम का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। सिरीसेना ने हालांकि इस बात पर ज्‍यादा जानकारी नहीं दी कि शांगरी-ला पर हुए हमले में हाशिम का क्‍या रोल था। सुरक्षाबल लगातार हाशिम की तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हाशिम 40 वर्ष का था।

मुस्लिम लीडर्स बोले हाशिम के बारे में दी थी जानकारी

सरकार ने एनटीजे को हमलों का प्राथमिक संदिग्‍ध करार दिया है। आईएस के जिस वीडियो में वह नजर आया था उसमें वह सात और आतंकियों के साथ था। अबु बकर अल बगदादी के नाम पर उसने संदेश दिया था। इस वीडियों के बाद ही श्रीलंका में कट्टरपंथी ताकतों को लेकर डर बढ़ गया था। हमलों से पहले उसे कोई नहीं जानता था। हालांकि मुस्लिम लीडर्स का कहना है कि उन्‍होंने उसके बारे में एक बार से ज्‍यादा जानकारी अथॉरिटीज को दी थी। उन्‍होंने श्रीलंका की एजेंसियों को हाशिम के कट्टर विचारों और उसके बर्ताव के बारे में कई मौकों पर बताया था।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+