Trump on Colombia: राष्ट्रपति की गिरफ्तारी तय! ट्रंप को दिया 'खौफनाक' चैलेंज, कहा- 'हिम्मत है तो आओ'
Donald Trump Colombia Conflict: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब लैटिन अमेरिका में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। इस बार तनाव का केंद्र कोलंबिया है, जहां के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर लंगोट कसने की चुनौती दी है।
ट्रंप द्वारा कोलंबियाई नेतृत्व को 'बीमार' और ड्रग तस्करी का जिम्मेदार बताने के बाद पेट्रो ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, हिम्मत है तो आओ, मैं यहीं इंतजार कर रहा हूं। यह बयान न केवल कूटनीतिक तनाव को दर्शाता है, बल्कि इस डर को भी हवा देता है कि क्या मादुरो के बाद अब पेट्रो की बारी है।

Donald Trump vs Gustavo Petro: डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी और आरोप
वेनेजुएला ऑपरेशन की सफलता के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कोलंबियाई सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वहां का नेता बीमार है और अमेरिका में कोकीन की सप्लाई के लिए जिम्मेदार है। ट्रंप ने यहां तक संकेत दिया कि कोलंबिया पर सैन्य कार्रवाई करना एक 'अच्छा विचार' हो सकता है। ट्रंप के इस बयान ने बोगोटा में खलबली मचा दी है और कोलंबिया ने इसे अपनी संप्रभुता का अपमान माना है।
ये भी पढ़ें: Trump Expansion Plan: ट्रंप का 'कब्जा प्लान' लीक! वेनेजुएला के बाद इन 5 देशों पर चढ़ाई करेगी अमेरिकी सेना
पेट्रो का पलटवार: 'जगुआर' की तरह टूटेगी जनता
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी लोकप्रिय नेता को गिरफ्तार करने की कोशिश हुई, तो कोलंबिया की जनता का गुस्सा 'जगुआर' की तरह टूट पड़ेगा। पेट्रो के अनुसार, अमेरिकी कार्रवाई की स्थिति में देश में बड़े पैमाने पर गुरिल्ला युद्ध शुरू हो सकता है। यह बयान साबित करता है कि कोलंबिया किसी भी दबाव में झुकने को तैयार नहीं है।
ये भी पढे़ं: Donald Trump: 'न्यूक्लियर जंग रोक दी!’ भारत-पाक सीजफायर पर फिर 'चाचा चौधरी बने ट्रंप, भारत कर चुका है इंकार
गुरिल्ला अतीत और संघर्ष की चेतावनी
गुस्तावो पेट्रो का अतीत एक वामपंथी गुरिल्ला का रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने दशकों पहले हथियार छोड़ने की कसम खाई थी, लेकिन देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए वह फिर से संघर्ष के मैदान में उतर सकते हैं। पेट्रो का यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर माना जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह शांति चाहते हैं, लेकिन यदि उनके देश पर हमला हुआ, तो कोलंबियाई नागरिक अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाने पर मजबूर होंगे।
ये भी पढे़ं: Colombia: तस्करों ने मार गिराया पुलिस का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर, मारे गए एक दर्जन पुलिसकर्मी
World News Hindi: वेनेजुएला जैसा अंजाम होने का डर
कुछ समय पहले निकोलस मादुरो ने भी इसी तरह ट्रंप को चुनौती दी थी, जिसके बाद अमेरिकी ऑपरेशन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब पेट्रो की ललकार को उसी चश्मे से देखा जा रहा है। अमेरिका पहले ही ड्रग तस्करी के आरोपों में पेट्रो और उनके परिवार पर प्रतिबंध लगा चुका है। चूंकि कोलंबिया (US Military Operation Colombia) दुनिया का सबसे बड़ा कोकीन उत्पादक केंद्र है, इसलिए विशेषज्ञों को डर है कि अमेरिका ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई के बहाने सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications