Colombia Bus Blast: बस में धमाका, आतंकवादी हमले में 13 की मौत-38 घायल, ड्रग तस्कर गुटों की हिंसा का नया रूप!
Colombia Bus Blast: दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया के काउका इलाके में शनिवार को एक बस में हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस आतंकवादी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। बस पैन-अमेरिकन हाईवे पर काजीबियो नगर पालिका से गुजर रही थी, तभी विस्फोट हुआ।
कोलंबिया के सेना प्रमुख जनरल ह्यूगो लोपेज़ ने इसेसाफ-साफ आतंकवादी कृत्य बताया। उन्होंने हमले की जिम्मेदारी इवान मोर्डिस्को के नेटवर्क और जैमे मार्टिनेज गुट पर लगाई। ये दोनों ही 2016 के शांति समझौते से अलग हो चुके FARC (रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया) के बागी सदस्य हैं, जो अब ड्रग तस्करी के लिए इस इलाके में सक्रिय हैं।

राष्ट्रपति पेट्रो की तीखी निंदा
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने X (पूर्व ट्विटर) पर हमले की निंदा करते हुए लिखा कि काजीबियो में जिन्होंने यह हमला किया, वे आतंकवादी, फासीवादी और नशीले पदार्थों के तस्कर हैं। उन्होंने 7 नागरिकों (जिनमें कई मूल निवासी थे) की हत्या की और 17 अन्य को घायल किया।
हिंसा का सिलसिला क्यों थम नहीं रहा?
यह धमाका अकेला नहीं है। पिछले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया मेंकम से कम 26 ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया:
- जमुंडी के ग्रामीण इलाके में पुलिस थाने पर गोलीबारी
- एल टैम्बो में नागरिक उड्डयन रडार केंद्र पर हमला (3 विस्फोटक ड्रोन मार गिराए गए)
- शुक्रवार को कैली और पामिरा में सैन्य इकाइयों के पास दो वाहनों में बम विस्फोट (संपत्ति को नुकसान)
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ उच्च अधिकारियों के साथ पामिरा में बैठक कर रहे थे, तभी यह बस धमाका हुआ। मंत्री ने X पर लिखा, ये अपराधी डर फैलाना चाहते हैं, लेकिन हम पूरी सख्ती से जवाब देंगे।
वैले डेल काउका की गवर्नर फ्रांसिस्का टोरो ने केंद्र सरकार सेतत्काल मदद मांगी। उन्होंने X पर कहा कि 'आतंकवादी खतरे' को देखते हुए सुरक्षा बलों को और मजबूत करने, खुफिया अभियानों को बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।
असली वजह: ड्रग तस्करी की लड़ाई
काउका और वैले डेल काउका इलाकाबुएनावेंचुरा बंदरगाह तक जाने वाले समुद्री और नदी मार्गों पर कब्जे की होड़ का केंद्र है। यह बंदरगाह मध्य अमेरिका और यूरोप में कोकीन व अन्य ड्रग्स की तस्करी का प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट है। अवैध सशस्त्र गुट लगातार एक-दूसरे से वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सरकार ने इस इलाके के एक बड़े सरगनामार्लन को पकड़वाने पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का इनाम रखा है। कैली-पामिरा हमलों की जानकारी देने पर भी 14,000 डॉलर से ज्यादा इनाम का ऐलान किया गया है।
कोलंबिया में FARC के बागी गुटों और ड्रग माफियाओं के बीच चल रही यह हिंसा अब आम नागरिकों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। बस धमाके ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 2016 के शांति समझौते के बावजूद इलाके में शांति अभी दूर है। सरकार ने सख्त कार्रवाई का वादा किया है, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा अब सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications