बच्चे पैदा करती है व्हेल, छात्रा ने समंदर की दुर्लभ घटना कैमरे में कैद किया
व्हेल मछली की जन्म देने की दुर्लभ घटना शायद ही कोई व्यक्ति देख पाता होगा। कहा जाता है कि, जो लोग समुद्र में ही जीवन बिताते हैं, वे भी ऐसी दुर्लभ घटना को देख नहीं पाते हैं।
डबलिन,

यह दुर्लभ घटना है
व्हेल मछली की जन्म देने की दुर्लभ घटना शायद ही कोई व्यक्ति देख पाता होगा। कहा जाता है कि, जो लोग समुद्र में ही जीवन बिताते हैं, वे भी ऐसी दुर्लभ घटना को देख नहीं पाते हैं। लेकिन आयरलैंड के गैलवे कॉलेज की एक छात्रा को यह दुर्लभ दृश्य देखने को मिल गया। वह इस बात को लेकर बेहद खुश हैं। पीएचडी की छात्रा और व्हेल मछली की शोधकर्ता सिंथिया बारिल केप टाउन के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थीं।

सौभाग्यशाली ही देख पाते हैं
केप टाउन में आयोजित सम्मेलन के दौरान उन्होंने ब्रेक लेकर अपने सहयोगी मॉर्गन पॉमिर के साथ व्हेल देखने समंदर में जाने का फैसला किया था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था वे कुछ ही समय के बाद ऐतिहासिक दुर्लभ घटना का गवाह बनने वाली हैं। उन्होंने समुद्र में एक व्हेल मछली को बच्चे को जन्म देते हुए देखा। उन्होंने बिना मौका गवाएं इस ऐतिहासिक क्षण को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
छात्रा ने इस दुर्लभ क्षण को ट्वीट किया
सिंथिया इस घटना को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, अपनी PhD जमा करने के 10 दिन बाद दक्षिणी राइट व्हेल के जन्म की गवाह बनने वाली शायद मैं सह-प्रथम व्हेल शोधकर्ता बन गई हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'मॉर्गन पॉमियर और मैंने काम से ब्रेक लिया और हम लियाम सिंगर के साथ व्हेल देखने गए।'

व्हेल के जन्म देने वाली फोटो नहीं की शेयर
छात्रा ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि ये उनकी जिंदगी का एक बेहद इमोशनल क्षण था। उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने अभी जन्म देने वाली तस्वीरों को शेयर नहीं किया है। फिलहाल के लिए अभी वह प्राइवेट रहेंगी।' ये एक अविश्वसनीय क्षण था। शायद ये मेरी जिंदगी के सबसे भावनात्मक क्षणों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications