हवा में था विमान, तभी पायलट की सीट के नीचे निकला कोबरा, कैसे बची सबकी जान?
Cobra in flight: साउथ अफ्रीका के एक विमान में कोबरा निकला। हालांकि वक्त रहते पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी।

दक्षिण अफ्रीका में एक छोटे विमान ने कुछ यात्रियों के साथ उड़ान भरी। वो हवा में था, तभी पायलट को एक कोबरा सांप कॉकपिट के अंदर दिखा। इसके बाद पायलट ने जो किया उसकी सराहना दुनियाभर में हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट रुडोल्फ इरास्मस वॉर्सेस्टर से नेल्स्प्रूट जा रहे विमान में उड़ान भर रहे थे। उनका विमान जब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो उनको अपनी सीट के लिए किसी ठंडी चीज का एहसास हुआ।
पायलट को शुरू में लगा कि वहां पर पानी गिर गया है, लेकिन जब उन्होंने ध्यान दिया तो पता चला कि वहां पर एक कोबरा था, जिसकी लंबाई 5 फीट रही होगी। वो कोबरा इतना जहरीला था कि अगर वो उन्हें काट लेता, तो घंटेभर में उनकी मौत हो जाती।
पायलट ने हार नहीं मनी। उन्होंने किसी तरह कोबरा को थोड़ा पीछे किया और तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। उस विमान में चार यात्री थे। जिसमें तीन तो पीछे की ओर बैठे थे, जबकि एक पायलट के बगल था।
यात्रियों ने भी संयम बनाए रखा और किसी ने शोर-शराबा नहीं किया। पायलट को जैसे ही इजाजत मिली, उन्होंने विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया। बाद में सभी यात्रियों को उतार कर, कॉकपिट से कोबरा को निकाला गया। पायलट के इस कारनामे की सभी तारीफ कर रहे हैं।
बोतल के होने का था शक
पायलट के मुताबिक वो आमतौर पर एक पानी की बोतल के साथ उड़ान भरते हैं, जो साइड की दीवार की तरफ रहती है। जब उनको ठंड का एहसास हुआ, तो लगा पानी लीक हो रहा, लेकिन जब वो पीछे मुड़े तो देखा कि कोबरा ने उनकी सीट के नीचे अपना सिर रखा था।
सांप कैसे पहुंचा कॉकपिट में?
वॉर्सेस्टर एयरफील्ड के कर्मचारियों के मुताबिक एक दिन पहले कोबरा को सांप के पंखों के पास देखा गया था। उस वक्त कर्मचारी उसे हटाने पहुंचे, लेकिन वो अचानक से गायब हो गया। उनको लगा कि वो भाग गया, लेकिन वो अंदर ही अंदर कॉकपिट में पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications