चीन की कंपनी ने कोरोना वायरस की दूसरी वैक्सीन बनाने का किया दावा, कहा- मानव परीक्षण में सफल परिणाम मिले
बीजिंग। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच चीन में एक और वैक्सीन तैयार करने का दावा किया गया है। ये वैक्सीन चीन के बीजिंग में स्थित चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (सीएनबीजी) ने बनाई है। कंपनी ने रविवार को इसे लेकर दावा किया है कि उसे मानव परीक्षण में सकारात्मक परिणाम दिखाई दिए हैं। कंपनी ने कहा कि शुरुआती परिणामों से पता चलता है कि कोविड-19 वैक्सीन SARS-CoV-2 वायरस के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी हो सकती है।

सीएनबीजी के अनुसार, ये उसकी दूसरी वैक्सीन है, जिससे सफल परिणाम मिल रहे हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीचैट पर कहा कि प्रारंभ में ये वैक्सीन परीक्षण के लिए 1120 स्वस्थ लोगों को दी गई। ट्रायल के इस फेज 1/2 में सभी लोगों में उच्च मात्रा में एंटीबॉडी पैदा हुई। वैक्सीन से इन लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग स्थित इस संस्थान ने एक बयान में कहा कि सभी वॉलंटीयर्स में वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ उच्च एंटीबॉडी पैदा हुई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, चीन कोरोना वायरस की वैक्सीन पांच अलग-अलग श्रेणियों में डेवलप कर रहा है, जैसे- इनएक्टिवेटेड वैक्सीन, रेकॉम्बीनैंट प्रोटीन वैक्सीन, लाइव एटेनुएटिड इन्फ्लुएंजा वैक्सीन, एडिनोवायरस वैक्सीन और न्यूक्लिक एसिड-आधारित वैक्सीन। इसके साथ ही चीनी कंपनियों और खोजकर्ताओं को अब तक 8 कोरोना वायरस वैक्सीन के मानव परीक्षण की मंजूरी मिल चुकी है। इससे ये भी कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने की दिशा में चीन काफी आगे है।
आपको बता दें सीएनबीजी को चाइना नेशनल फार्मसूटिकल ग्रुप से मान्यता प्राप्त है। कंपनी ने 23 जून को कहा था कि वह वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण संयुक्त अरब अमीरात में करेगी। दवा के तीसरे चरण में हजारों लोगों पर परीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही जब पहले और दूसरे चरण का परिणाम अच्छा आता है, तभी तीसरा चरण किया जाता है।
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications