Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जलवायु परिवर्तन से किन बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा? बच्चे बहुत ज्यादा असुरक्षित

Climate change:जलवायु परिवर्तन कई तरह के रोगों का कारण बन रहे हैं। स्ट्रोक और हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ रही हैं। आज जो बच्चे हैं, उनके लिए भविष्य में ज्यादा संकट है।

climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खारघर में रविवार को हुई त्रासदी में इस बात की पुष्टि हो गई है कि 14 लोगों की जान सनस्ट्रोक की वजह से गई है। यह तबाही सिर्फ इस बात की गवाही है कि दुनिया भर में मौसम की ऐसी भयानक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इस तरह की घटना तो सिर्फ एक झांकी है।

climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

बीमारियों का कारण बन रहा है जलवायु परिवर्तन
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पर्यावरणीय स्वास्थ्य विभाग की चेयर कारी सी नादेउ ने जो कुछ बताया है, उससे पता चलता है स्वास्थ्य को लेकर जलवायु परिवर्तन कितना गंभीर संकट पैदा कर रहा है। उन्होंने अनेकों बीमारियां गिनाई हैं, जिसका संबंध सीधे जलवायु परिवर्तन से है।

climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

नादेउ के अनुसार जलवायु परिवर्तन का सीधा संबंध तूफान, सुनामी और बाढ़ की घटनाओं से है। इनकी वजह से लोगों में एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। क्योंकि, यह शैवाल और फफूंदी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन, बीमारियों की बात करें तो एलर्जी की समस्या जानलेवा नहीं कही जा सकती।

climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

जानलेवा हो सकता है जलवायु परिवर्तन
लेकिन, जब जलवायु परिवर्तन की वजह से अत्यधिक गर्मी पड़ती है, तूफान या सूखे जैसे हालात पैदा होते हैं तो खाद्य और जल संकट की समस्या बढ़ जाती है। स्वच्छ जल की कमी के चलते अनेकों रोग पैदा होते हैं, जिसमें किडनी फेल होना शामिल है।

इसके चलते वायु प्रदूषण की समस्या भी भयावह रूप ले चुकी है। इसके चलते अस्थमा, हार्ट अटैक और स्ट्रोक की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन, जब जलवायु परिवर्तन की वजह से जंगलों में आग लगती है तो उसका धुआं, सामान्य वायु प्रदूषण के मुकाबले करीब 10 गुना ज्यादा खतरनाक हो जाता है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया और दूसरे इलाकों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। यह स्थिति अजन्मे बच्चे के लिए बहुत ही खतरनाक है। वह समय से पहले जन्म ले सकते हैं और जन्म के समय उनका वजन मानक से कम रह सकता है। कुल मिलाकर जलवायु परिवर्तन अब अपना भयावह रूप दिखाने लगा है।

climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

बच्चे बहुत ज्यादा असुरक्षित
यूनिसेफ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आज के बच्चे अपने जीवन में कम से कम एक बार जलवायु परिवर्तन की भयानक घटनाओं की चपेट में आ सकते हैं। आज जो व्यस्क हैं, उनके मुकाबले में आज के बच्चों का जलवायु परिवर्तन को लेकर भविष्य ज्यादा संकटपूर्ण है।

दुनिया भर के कई देशों में बच्चों में दमा और एलर्जी की समस्या काफी हद तक बढ़ चुकी है। बच्चों के विकास के लिए उनका बेहतर पोषण बहुत आवश्यक है। लेकिन, जलवायु परिवर्तन के चलते खाद्य और जल संकट की वजह से भविष्य में उनका जोखिम बढ़ चुका है।

Recommended Video

    Weather Update: El Nino ने बढ़ाई दुनिया भर की टेंशन, क्या पड़ने वाली है भीषण गर्मी? | वनइंडिया हिंदी
    climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

    कमजोर इम्यून सिस्टम का कारण
    ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन की वजह से इंसान का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो रहा है। शोध में पाया गया है कि जो लोग हीट स्ट्रेस या वायु प्रदूषण की चपेट में आए हैं, उनपर बीमारियों से लड़ने वाली वैक्सिन का भी प्रभाव कम पड़ता है।

    climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

    वेक्टर-जनित रोगों का बढ़ा खतरा
    जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनियाभर में वेक्टर-जनित रोगों का संकट गहराता जा रहा है। जलवायु गर्म होने से वेक्टर उन जगहों पर अपना ठिकाना बनाने लगे हैं, जहां वह पहले पैदा नहीं हो पाते थे। जैसे जीका वायरस और लाइम रोग ने अब अपना दायरा बढ़ा लिया है। भारत में बाढ़ का संकट गहराने से डेंगू और मलेरिया का खतरा और बढ़ने वाला है।

    climate-change-the-risk-of-some-major-diseases-is-increasing-children-are-very-vulnerable

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+