वालमार्ट की मालकिन नैंसी वाल्टन की रईसी से नाराज हुए लोग, 28 अरब की याच को किया बर्बाद

स्पेन में पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने एक लग्जरी नौका में तोड़फोड़ किया और उसपर कालिख पोत दी। ये लग्जरी याच वालमार्ट की उत्तराधिकारी नैंसी वाल्टन की है।

इस मामले में पुलिस ने दो पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। इस लग्जरी याच में तोड़फोड़ स्पेन की पर्यावरण संस्था फ्युचरो वेजेटल के सदस्यों ने की। इस याच का मूल्य 300 मिलियन यूरो है।

vandalize

भारतीय रुपये में अगर इसे जोड़ा जाए तो इसकी कीमत लगभग 28 अरब होती है। इस लग्जरी याच से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। कुछ तस्वीरों में पर्यावरण संस्था के सदस्य अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए दिखाई दे रहे हैं, जिन पर लिखा है 'आप उपभोग करें और दूसरे सजा भुगतें'।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, याच पर यह हमला एक कार्यकर्ता संगठन एक्सटिंक्शन रिबेलियन इबीज़ा ग्रुप की अपील के बाद हुआ, जिसने उत्सर्जन चिंताओं पर निजी जेट और लक्जरी नौकाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

पर्यावरण संस्था ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हमने नैंसी वाल्टन की 300 मिलियन की नौका को आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से नौका को रंग दिया। नैंसी वाल्टन, वालमार्ट की उत्तराधिकारी हैं और 8.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।'

पर्यावरण संस्था समूह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि 'ये विशेषाधिकार प्राप्त लोगों का एक समूह, ऐसी आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखना चाहता है, जो हमें पर्यावरण सामाजिक पतन की ओर ले जा रही है। ये अमीर लोग पड़ पीड़ा पर जीते हैं।'

पर्यावरण समूह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'ये वो लोग हैं जो सामाजिक पिरामिड के शीर्ष पर मौजूद हैं और पूरे ग्रह को अपनी सेवा में लगाए रखते हैं। अपनी व्यवस्था को चलाने के लिए हमें जबरन काम में लगाए रखते हैं। जानवरों का शोषण करते हैं और उनके क्षेत्र का अतिक्रमण करते हैं, बिना ये सोचे कि इसमें कितनी जानें जाएंगी।'

नैंसी वाल्टन की काओस नाम की इस याच की लंबाई 361 फीट है। चार डेक वाली इस नौका में 31 मेहमान सफर कर सकते हैं। इसके साथ ही इस नौका में 45 चालक दल के सदस्य सवार होते हैं। इस नौका में एक एक्वेरियम, स्पा की सुविधाएं, जिम और सिनेमा हॉल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+