9 अक्टूबर को नॉर्थ कोरिया क्या करेगा? CIA ने किया बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया को लेकर अमेरिका की टॉप खुफिया एजेंसी CIA ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि 9 अक्टूबर को कोलंबस दिवस के दिन किम जोंग उन फिर किसी उकसावे जैसी हरकत को अंजाम दे सकता है। CIA ने अमेरिका को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा है। संयोग से कोलंबस दिवस और नॉर्थ कोरिया के राजनीतिक पार्टी के गठन का दिन 9 और 10 अक्टूबर को पड़ रहा है, ऐसे में प्योंगयांग एक बार फिर किसी मिसाइल का लॉन्च कर सकता है।

9 अक्टूबर को नॉर्थ कोरिया क्या करेगा? CIA ने किया खुलासा

हालांकि, कोरिया मिशन सेंटर के CIA के डिप्टी डायरेक्टर योंग सुक ली ने यह नहीं बताया कि उस दिन नॉर्थ कोरिया किस प्रकार की स्ट्राइक को अंजाम दे सकता है, लेकिन इतना कहा है कि प्योंगयांग से उस विशेष दिवस पर किसी मिसाइल या न्यूक्लियर टेस्ट का परीक्षण हो सकता है। 10 अक्टूबर, 1945 को को कोरिया की राजनीतिक पार्टी (वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया) का गठन हुआ था।

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के के बीच टेंशन अपने चरम पर है। पिछले कुछ महीनों से दोनों देश न्यूक्लियर हमले की धमकी दे चुके हैं। हाल ही में अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच सैन्य संधि हुई है, जिसे नॉर्थ कोरिया ने सीधे रूप से युद्ध की चुनौती माना है।

ली ने कहा कि कोरिया प्रायद्वीप पर किम जोंग उन एकमात्र शख्स है जो जंग चाहता है। उन्होंने आगे कहा 'किम जोंग उन भी उन सभी तानाशाहों की तरह है, जो लंबे समय तक शासन करते हैं और फिर अपने ही बिस्तर में मर जाते हैं। इन तानाशाही और रूढ़िवादी शासनों को कमजोर करना हमारी प्रवृत्ति रही है'।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार अपने ट्वीट के जरिए नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दे चुके हैं। नवंबर में ट्रंप में एशियाई देशों की यात्रा करेंगे, जिसमें साउथ कोरिया और चीन भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+