नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को मारने के लिए CIA ने भेजा 'किम
वॉशिंगटन। कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ता जा रहा है और अमेरिका-नॉर्थ कोरिया ने हालातों को चाकू को नोक पर पहुचा दिया है। यानि, अमेरिका और नॉर्थ कोरिया में से किसी ने भी अगर एक छोटी सी गलती की तो भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगे। अमेरिका लगातार नॉर्थ कोरिया पर दबाव बनाने के लिए कभी प्रतिबंधों को सहारा ले रहा है तो कभी कोरियाई प्रायद्वीप में मिलिट्री ड्रिल कर अपने दुश्मन देश को डराने की कोशिश कर रहा है।

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर को मारने के अमेरिका और साउथ कोरिया ने कई बार प्लान बनाया है। इस बार अमेरिकी खुफिया एजेंसी किम जोंग उन को मारने के लिए CIA ने फिर प्लान बनाया है, जिसका खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि CIA ने किम जोंग उन पर नॉर्थ कोरिया में ही अटैक करने का प्लान बनाया है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, किम जोंग उन को मारने के लिए CIA ने नॉर्थ कोरिया में एक ऐसे शख्स की एंट्री करवाई है, जिसका नाम भी किम है। यही नहीं, CIA ने किम जोंग उन के खात्मे के लिए कई प्लान भी बनाए हैं। इस प्लान को अंजाम देने के लिए एक बार फिर साउथ कोरिया ने अमेरिका की मदद की है।
इससे पहले भी कई बार तानाशाह किम जोंग उन को मारने के लिए अमेरिका और साउथ कोरिया ने मिलकर प्लान बनाया था, जिसे नॉर्थ कोरियाई हैकर्स ने लीक कर पूरे किए पर पानी फेर दिया था। हाल ही में नॉर्थ कोरियाई स्टेट मीडिया केसीएनए ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया में केमिकल अटैक के मकसद से आतंकियों की घुसपैठ करवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications