China: बुढ़ापे में ख्याल रख सके इसके लिए बच्चे को मोटी सैलरी दे रहे बुजुर्ग मां-बाप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
चीन में 996 बेहद प्रचलित कल्चर है। इसका मतल हफ्ते में 6 दिन सुबह 9 से लेकर रात 9 बजे काम करना है। 12 घंटे वाले इस कल्चर को लेकर वहां कर्मचारियों में भारी असंतोष है, लेकिन कंपनियां इसमें सुधार करने को राजी नहीं हैं।

चीन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटी ने अपने बुजुर्ग मां-पिता की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ दी। इसके बदले वह अपने पैरेंट्स से मोटी सैलरी ले रही है। बाहर की नौकरी के बदले घर की नौकरी करने का सुझाव खुद मां-पिता ने ही दिया था।
चीनी सोशल मीडिया पर इस बेटी की कहानी खूब सुर्खियों में है। साउथ मॉर्निंग चाइना पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी ने पैरेंट्स की देखभाल के लिए अपनी 15 साल की नौकरी छोड़ दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल की निआनन एक न्यूज चैनल में काम करती थी। वहां उसे 24 घंटे में किसी भी वक्त काम के लिए तैयार रहना पड़ता था। तनाव बेहद बढ़ चुका था। वो परेशान रहने लगी थी।
बेटी की व्यस्त और तनाव भरी दिनचर्या देख मां-पिता ने उसे नौकरी छोड़ देने का सुझाव दिया। हालांकि निआनन इसके लिए राजी नहीं थी क्योंकि यहां सवाल करियर का था।
ऐसे में निआनन के मां-बाप ने उसे घर में उनकी देखभाल करने के बदले एक बेहतर सैलरी लेने का प्रस्ताव दिया। यह नई सैलरी उसकी पुरानी सैलरी से भी अधिक थी।
निआनन को ये प्रस्ताव सही लगा। उसने 2022 में अपनी 996 कल्चर वाली अपनी नौकरी छोड़ दी। अब वह मां-बाप के साथ रह रही है और देखभाल के बदले सैलरी पा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक निआनन के माता-पिता की महीने की पेंशन 12 लाख रुपये से भी ज्यादा है। इसमें से वो 47 हजार रुपये अपनी बेटी को घर पर रहकर उनकी सेवा करने के लिए देते हैं। इसके अलावा उसे कई अन्य मासिक भत्ते भी दिए जाते हैं।
निआनन का कहना है कि उसकी जिंदगी काफी आरामदायक हो गई है। सुबह में, वह अपने माता-पिता के साथ नाचते हुए एक घंटा बिताती है और उनके साथ किराने की खरीदारी करती है, जबकि शाम को वह अपने पिता के साथ रात का खाना बनाती है।
इसके अलावा, वह इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सभी मामलों की ज़िम्मेदारी लेती है। वह एक ड्राइवर का भी काम करती है और हर महीने एक या दो बार फैमिली ट्रिप पर जाती है।












Click it and Unblock the Notifications