‘बिहार पर दावा मत कर देना’, चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने छठ की तस्वीरें लगाईं, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
चैत्र माह में होने वाली छठ पूजा को चैती छठ के नाम से जाता है। आज सोमवार को सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो गया। आज सुबह महिलाओं ने उगते सूर्य को जल दिया और मंगलकामना की।
इस बीच चीन के प्रसिद्ध अखबार ग्लोबल टाइम्स ने छठ पर्व के मौके पर इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने एक्स एकाउंट पर शेयर की हैं। ग्लोबल टाइम्स अखबार को चीनी सरकार का मुखपत्र माना जाता है। अखबार द्वारा धार्मिक त्योहार से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करने पर लोग हैरानी जता रहे हैं।

ग्लोबल टाइम्स ने छठ से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा है- 13 अप्रैल, 2024 को पटना, #भारत में चैती छठ पूजा उत्सव के दौरान "खरना पूजा" के अवसर पर छठ भक्त अनुष्ठान करते हैं, धातु के घड़े में गंगा नदी से पानी लाते हैं और नदी में स्नान करते हैं।
इसकी प्रतिक्रिया में एक यूजर ने लिखा है- ग्लोबल टाइम्स हाल ही में बहुत सारी भारत समर्थक सामग्री पोस्ट कर रहा है। क्या सब ठीक है? क्या चीन हमसे कुछ चाहता है? विपिन वर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा- अब ये मत बोल देना कि तुम्हारे पूर्वज भी छठ पूजा करते थे इसलिए पटना तुम्हारी टेरिटरी है।
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि नास्तिक देश चीन को ये क्या हो गया है? एक अन्य यूजर ने लिखा है कि चीन को अगर किसी से खतरा है तो बिहारियों से...
आपको बता दें कि छठ पर्व बिहार या पूर्वांचल का ऐसा एक मात्र पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और अब तो यह बिहार कि संस्कृति बन चुका है। इस पर्व को अब दूसरे राज्यों में भी मनाया जाने लगा है।
इसे यमुना छठ भी कहते हैं क्योंकि पौराणिक मान्यता है कि इस दिन यमुना धरती पर प्रकट हुई थीं। इस कारण यमुना में स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा छठ व्रत को कुमार व्रत भी कहा जाता है। चैती छठ पर स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। मान्यता है कि चैती छठ या यमुना छठ के नियमों का पालन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications