कान में हो रहा था भयंकर दर्द, चेकअप करने पर पता चला अंदर थे 10 जिंदा कॉकरोच
नई दिल्ली। एक शख्स सुबह उठा तो उसके कान में भयंकर दर्द था और जब वह डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गया तो जो कुछ कान के अंदर देखा, वह हैरान करने के साथ ही डराने वाला भी था। मामला चीन का है जहां पर एक व्यक्ति के कान के अंदर से डॉक्टर ने कान के अंदर से एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 कॉकरोच निकाले हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कॉकरोच कान के अंदर कैसे आ सकते हैं। इस मरीज की पहचान 24 साल के लिव के तौर पर हुई है और कान में दर्द के बाद इसने अपने घर के सदस्य से टॉर्च की लाइट में कान के अंदर देखने को कहा।

कई दिनों से हो रहा था दर्द
लिव के फैमिली मेंबर ने देखा कि उसके कान के अंदर कुछ रेंग रहा है और इसकी वजह से कान में खुजली हो रही थी, साथ ही दर्द भी था। लिव को इसके बाद डॉक्टर झोंग यिजिन के पास ले जाया गया। डॉक्टर झोंग ने बताया, 'लिव ने मुझसे कहा कि उसके कान में अजीब सा दर्द है और उसे हर समय ऐसा लगता है कि अंदर कुछ चल रहा है या फिर कुछ खुरचा जा रहा है। इसकी वजह से बड़ी परेशानी हो रही है।'सान्हे हॉस्पिटल में ईएनटी स्पेशलिस्ट यिजिन ने एशिया वायर के साथ बातचीत में कहा कि चेकअप में कान के अंदर कॉकरोच के 10 बच्चे थे और सभी इधर-उधर रेंग रहे थे।

बेड के पास ही खाना झूठा छोड़ना पड़ा महंगा
एक औजार की मदद से बच्चों को हटाया गया और फिर एक बड़ा सा कॉकरोच अंदर नजर आया। डॉक्टर के मुजाबिक यह शायद इन बच्चों की मां थी और इसे भी हटा दिया गया। इसके बाद लिव को कुछ दवाईयां दी गईं और अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गई। डॉक्टर यीजिन ने कहा कि लिव हमेशा अपने बेड के पास झूठा खाना छोड़ देते थे और इसकी वजह से ही उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ा। डॉक्टर को हालांकि इस बात का पता नहीं लग पाया कि आखिर लिव के कान के अंदर कॉकरोच कैसे रह पा रहा था।

जब नाक और कान से निकले कॉकरोच के टुकड़े
पिछले वर्ष अमेरिका के फ्लोरिडा में भी ऐसा ही वाकया हुआ था। यहां पर एक महिला के कान के अंदर नौ दिनों तक कॉकरोच रह रहा था। इस महिला का नाम केटी होली था और एक रात उन्हें अहसास हुआ कि उनकी नाक में कुछ फंसा हुआ है। फिर उन्होंने जो कुछ देखा उससे वह काफी डर गई थीं। एक पूरा कॉकरोच उन्होंने अपने पति की मदद नाक के अंदर पाया था। इसके बाद टुकड़ों में कॉकरोच को डॉक्टरों ने उनके कान और नाक से हटाने में कामयाबी हासिल की थी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications