लड़की को 20 प्रेमियों ने गिफ्ट किया iPhone 7, बेचकर खरीद लिया घर
लड़की की स्टोरी ऑनलाइन करने वाले युवक ने मीडिया से कहा, 'मैंने उससे कई बार की है, वह काफी अच्छी लड़की है लेकिन मुझे उसके इस कारनामे का पता चला तो भरोसा नहीं हुआ।'
बीजिंग। एक साथ 20 लोगों को डेट करने वाली लड़की आजकल चीन में सुर्खियों में है। लड़की ने अपने सभी प्रेमियों की ओर से गिफ्ट किए गए आईफोन 7 को बेचकर एक घर खरीद लिया।

सभी प्रेमियों से तोहफे में मांगा था आईफोन 7
चीन के शेंनझेंग में रहने वाली शियाओ ली ने अपने सभी प्रेमियों से आईफोन 7 बतौर गिफ्ट मांगा था। उन सब ने उसकी ख्वाहिश पूरी की। सारे फोन मिलने पर लड़की ने उन्हें बेचना शुरू किया और करीब 1184700 रुपये (120,000 युआन) जुटा लिए और फिर उससे एक घर खरीद लिया। उसके इस काम से उसके सहकर्मी हैरान हैं।

ऑनलाइन मीडिया में वायरल हुई कहानी
लड़की की ये कहानी ऑनलाइन मीडिया में वायरल हो गई। जिस शख्स ने इस घटनाक्रम को उजागर किया वह शियाओ का सहकर्मी बताया जा रहा है। उसने अपनी पोस्ट में इस बात का जिक्र किया कि कैसे एक साथ 20 लोगों को डेट करने वाली लड़की ने आसानी से घर खरीद लिया। 14 अक्टूबर को उसने लिखा, 'मैं हैरान हूं। मेरे सहकर्मी आज इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि हमारी एक सहकर्मी एक साथ 20 लोगों को डेट कर रही थी। वह ऐसा कैसे कर सकती है।'

री-सेल में बेचे सभी आईफोन
उसने आगे बताया कि शियाओ ने अपनी सभी प्रेमियों से तोहफे में आईफोन 7 मांगा था। कुछ दिन पहले ही चीन में यह फोन लॉन्च हुआ था। चीन में स्थित एप्पल के आधिकारिक स्टोर में एक आईफोन 7 की कीमत करीब 53193 रुपये (5,388 युआन) से 68989 रुपये (6,988 युआन) तक है। सारे आईफोन शियाओ ने रीसेल में बेच दिए और उनसे 1184700 रुपये (120,000 युआन) जमा कर लिए। ऑनलाइन रीसेल प्लेटफॉर्म ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लड़की ने एक साथ 20 नए आईफोन 7 बेचे हैं। सभी आईफोन 6000 युवान से ज्यादा में बिके हैं।

'सोशल साइट पर शेयर की घर की तस्वीर'
दावा किया जा रहा है कि शियाओ ने सारा पैसा अपने लिए एक घर खरीदने में किया। उसकी स्टोरी ऑनलाइन करने वाले युवक ने मीडिया से कहा, 'मैंने उससे कई बार की है, वह काफी अच्छी लड़की है लेकिन मुझे उसके इस कारनामे का पता चला तो भरोसा नहीं हुआ।' उसकी एक दोस्त ने बताया कि वह करीब एक साल पहले शेनझेंग आई थी। उसकी सैलरी भी ज्यादा नहीं है। वह एक ऑफिस क्लर्क के तौर पर काम करती है। उसने कहा, 'हम तब हैरान रह गए जब उसने वीचैट पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर कीं।'












Click it and Unblock the Notifications