लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला
मनीला: फिलिपिंस के मनीला एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब रनवे पर चीनी बोइंग 737 फिसल गया। उस विमान में 157 यात्री सवार थे। इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि रनवे पर बारिश के कारण फिसलन हो गई थी और विमान इसी कारण स्लिप कर गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर विमानन अधिकारी पहुंच गए थे।
ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माथा टेककर अटल बिहारी को किया नमन

ये हादसा उस वक्त हुआ जब चीनी विमान मनीला एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये हादसा एयरपोर्ट के 24 नंबर रनवे पर हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही सभी इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा था।
हादसे के बाबत अधिकारियों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रनवे को चालू कराना कराना है लेकिन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि पायलट के बीच संपर्क से लेकर मौसम तक को ध्यान में रखा जा रहा है और इन पहलूओं को देखते हुए जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मायावती ने जताया शोक, बीजेपी के लिए की ये बड़ी टिप्पणी












Click it and Unblock the Notifications