ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माथा टेककर अटल बिहारी को किया नमन
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार शाम 5:05 बजे जब उनके निधन की खबरें आईं तो पूरा देश शोक में डूब गया। पक्ष हो या विपक्ष सभी अटल बिहारी वाजपेयी का बहुत आदर और सम्मान करते थे। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभर से आए कांग्रेस नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मध्य प्रदेश के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढे़ं: तस्वीरें: अंतिम सफर पर अटल बिहारी वाजपेयी, राजनीति के अजातशत्रु को विदा करने उमड़ा जनसैलाब

ज्योतिरादित्य सिंधिया की आंखें नम थीं जब वो बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। गुना के सांसद ने माथा टेककर उनके पार्थिव शरीर को नमन किया। इस तस्वीर को उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट से भी साझा किया और लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।'
वाजपेयी के निधन के बाद उनके पार्शिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा गया जहां देशभर से आए राजनेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, वाजपेयी के निधन पर दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी झारखंड और उत्तराखंड़ में सात दिन का राज्यकीय शोक और एक दिन की सरकारी छुट्टी ऐलान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी ऑफिस और स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।
ये भी पढे़ं: अमिताभ के इस्तीफे के बाद अटल जी ने इलाहाबाद में दिया था बीजेपी का ये चर्चित नारा












Click it and Unblock the Notifications