ग्लोबल टाइम्स का दावा-पैगॉन्ग लेक से भारत-चीन की सेना ने पीछे हटना शुरू किया
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत-चीन के बीच पिछले कई महीनों से जारी गतिरोध के बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है। चीन सरकार समर्थित न्यूज पेपर ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि, पैगॉन्ग झील के उत्तर और दक्षिण दोनों किनारों से दोनों देशों ने सेनाएं पीछे हटाना शुरू कर दिया है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, मिलिट्री कमांडर लेवल की 9वें दौर की बातचीत में दोनों देशों के बीच वापस हटने पर सहमति बनी थी।
Recommended Video

चीनी मीडिया ने चीन के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सैन्य कमांडर-स्तरीय वार्ता के नौवें दौर के दौरान दोनों देशों के बीच पैगॉन्ग झील के उत्तर और दक्षिण दोनों किनारों पर सेना को पीछे हटने पर आम सहमति बनी थी। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन की सेनाओं के बीच 9वें राउंड की बातचीत मोल्दो में 15 घंटे चली थी। हालांकि पैंगॉन्ग झील से दोनों देशों के सेनाओं के हटने की भारत सरकार ने अभी तक पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले मंगलवार को दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के भावी एजेंडे पर एक अहम बैठक हुई थी। मई, 2020 में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को लेकर होने वाली सभी बैठकें रद कर दी गई थी। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर तैनात भारत और चीन के अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने बुधवार से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया।
उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले साल मई से सैन्य गतिरोध चला आ रहा है। दोनों देश मुद्दे के समाधान के लिए कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता कर चुके हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत 24 जनवरी को मोल्डो-चुशूल सीमा स्थल पर चीन की तरफ कोर कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता हुई थी।
वायरल हुआ ममता बनर्जी का 'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, कांबा-कांबा', आप भी सुनिए क्यों कह रही हैं ऐसा












Click it and Unblock the Notifications