China:'उइगर' को लेकर शी जिनपिंग का दावा, वो खुश हैं और 'सबक' सिखाते रहेंगे
नई दिल्ली- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिना नाम लिए उइगर मुसलमानों की स्थिति पर अजीबो-गरीब दावा किया है। उनके मुताबिक चीन के शिंजियांग प्रांत के पश्चिमी इलाके में रहने वाले सभी जातीय समूहों का लगातार विकास चल रहा है और चीन की सरकार वहां के निवासियों को अपने देश को लेकर 'सही' शिक्षा देती रहेगी। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने देर से यह रिपोर्ट जारी की है। गौरतलब है कि जिनपिंग ने जिस इलाके और जिन लोगों की ओर इशारा करके बात की है, वह उइगर मुसलमानों का इलाका है, जहां 10 लाख से लेकर 80 लाख तक उइगर मुसलमानों को शिक्षित और सभ्य बनाने के नाम पर डिटेंशन कैंपों में भेड़-बकरियों की तरह रखने की सैकड़ों रिपोर्ट आ चुकी हैं।

'उइगर' को लेकर शी जिनपिंग का बड़ा दावा
हाल के दिनों उइगर मुसलमानों के साथ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की सरकार की ओर से होने वाले बर्ताव और शिंजियांग प्रांत में उनके साथ बर्बर बर्ताव को लेकर दुनिया भर की नजरें लगी हुई हैं और उसकी छानबीन हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के पास जो सबसे भरोसेमंद रिपोर्ट है उसके मुताबिक भी वहां कम से कम 10 लाख मुसलमानों को जबरन काम करवाने के लिए कैंपों में कैद करके रखा गया है। चीन लगातार उइगर मुसलमानों की प्रताड़ना से इनकार करता रहा है। उसकी दलील यही रही है कि शिंजियांग में चीन विरोधी ताकतें सिर उठाने की कोशिशें करती हैं और उन्हें उग्रवाद की ओर जाने से रोकने के लिए उनको वोकेशनल ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर में रखा जाता है। लेकिन, अब चीन के राष्ट्रपति ने उन कैंपों में उनके खुश होने और आगे भी शिक्षा देते रहने की बात कहकर सनसनी मचा दी है। जबकि, शिक्षा के नाम पर ऐसे कैंपों से सिर्फ प्रताड़ना की ही खबरें आती हैं।

उइगरों को 'सबक' सिखाते रहने का संकेत
चीन के शंघाई में शिंजियांग को लेकर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। शुक्रवार और शनिवार को चले इस कॉन्फ्रेंस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि, '(शिंजियांग में रहने वाले) जातीय समूह के लोगों में लाभ, खुशी और सुरक्षा की भावना लगातार बढ़ती जा रही है।' उनका कहना है कि शिंजियांग की आबादी को चीनी राष्ट्र को लेकर आवश्यक तौर पर शिक्षित करने और 'सभी जातीय समूहों में देश के इतिहास और राष्ट्रीयता को सही दृष्टिकोण के साथ स्थापित करने के लिए' गाइड करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 'प्रक्रिया से पता चलता है कि शिंजियांग में शासन के लिए पार्टी की ओर से अपनाई गई नए जमाने की रणनीति पूरी तरह से सही है।' और यह लंबे समय का दृष्टिकोण होना चाहिए।

अमेरिका ने चीनी अधिकारियों पर लगाई है पाबंदी
जुलाई में अमेरिका ने ग्लोबल मैगनिटस्की ऐक्ट के तहत उइगर मुसलमानों से साथ मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं के खिलाफ चीन के अधिकारियों पर पाबंदी लगा दी थी। इस कानून के तहत अमेरिकी सरकार को मानवाधिकार का उल्लंघन करने वालों पर अमेरिका में संपत्ति फ्रीज करने, अमेरिका में प्रवेश रोकने और उनके साथ अमेरिकियों के कारोबार करने पर बैन लगाने का अधिकार है।

उइगरों के 'जनसांख्यिकीय नरसंहार' के लगते हैं आरोप
गौरतलब है कि हाल में चीन सरकार ने भी माना था कि सिर्फ एक साल में ही शिंजियांग इलाके में जन्मदर में 50 फीसदी की रफ्तार से गिरावट दर्ज की गई है। इसके मुताबिक शिंजियांग में 2018 में नवजातों की संख्या में 1,20,000 की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 2017 में यह संख्या सिर्फ 80,000 थी। इन्हीं वजहों से चीन पर मुसलमानों के 'जनसांख्यिकीय नरसंहार' (demographic genocide) के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, चीन का दावा है कि जन्मदर में आई गिरावट जबर्दस्ती नहीं, बल्कि लोगों की स्वेच्छा का परिणाम है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications